भारत में अभी भी कई चीज़ों के लिए हमें पुराने सरकारी तरीकों का इस्तेमाल करना पड़ता है। उदाहरण के तौर पर डिजिटल भारत के बाद भी कई जगहों पर इलेक्ट्रिसिटी बिल को देखने के लिए अभी भी कागज पर छपे हुए बिल का इंतजार किया जाता है।
जहां भारत तेज़ी से डिजिटल हो रहा है और स्मार्टफोन की उपयोगिता अब बढ़ती चली जा रही है वहां पर इलेक्ट्रिसिटी बिल के बारे में जानने के लिए हमेशा इंतज़ार करना अच्छा नहीं होता। अब अपने पसंद के प्रोडक्ट के लिए भी जब आप घर पर ही शॉपिंग कर सकते हैं तो फिर क्यों ना इलेक्ट्रिसिटी बिल के लिए भी घर बैठे ही सारा काम किया जाए।
कई लोग बिल भरने के लिए भी अभी तक बिलिंग काउंटर पर जाते हैं जो सही नहीं है। आपके लिए घर बैठे ये काम करना बहुत आसान है तो चलिए आज आपको इलेक्ट्रिसिटी बिल के बारे में कुछ बताते हैं।
अगर आपको ये लग रहा है कि इलेक्ट्रिसिटी बिल का अमाउंट जानने के लिए तो आपको बिल का इंतज़ार करना होगा तो ये भी गलत है। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप इस बिल को कैसे चेक कर सकते हैं और कैसे इसे भर सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें- इन स्मार्ट टिप्स की मदद से करें अपने monthly electricity bill को reduce
ये किसी भी UPI एप के जरिए हो जाएगा जिससे आपने रजिस्टर किया होगा। ये अपने इलेक्ट्रिसिटी बिल को चेक करने का सबसे आसान तरीका है और ये सभी डिजिटल पेमेंट एप्स में काम करता है।
क्या करें-
ऑनलाइन बिल भरने के लिए सबसे जरूरी स्टेप है कंज्यूमर आईडी। ये असल में वो अकाउंट है जिसमें आपको हर महीने पेमेंट करनी है। ये आपके इलेक्ट्रिसिटी बिल में दिया हो सकता है, कई एप्स में मीटर नंबर और बिल जिसके नाम पर रजिस्टर है उसके नाम से हो जाता है।
आपको एक बार तो इलेक्ट्रिसिटी बिल की जरूरत होगी जिससे कंज्यूमर आईडी आप लिंक कर सकें।
एक बार आपका अकाउंट लिंक हो जाता है तो फिर हर महीने ये प्रोसेस काफी आसान हो जाएगा।
इसे जरूर पढ़ें- Expert Advice: घर में अक्सर महिलाओं से हो जाती हैं पैसे से जुड़ी ये 7 गलतियां
अगर आप UPI पेमेंट्स का इस्तेमाल नहीं करते हैं और ना ही करने की इच्छा रखते हैं तो अपने इलेक्ट्रिक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से भी आप इसे चेक कर सकते हैं।
क्या करें-
इन दोनों ही तरीकों में सबसे जरूरी चीज़ ये है कि आपको ये पता होना चाहिए कि आपका लॉगइन आईडी क्या है। ये जानने के लिए एक बार आपको अपने बिल की हार्ड कॉपी देखनी ही होगी पर उसके बाद जरूरत नहीं पड़ेगी।
आप अपने काम को आसान करने के लिए जो भी तरीका चाहें इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।