घर में होने वाली रोज-रोज की नोकझोंक से हम सभी एक समय के बाद परेशान हो जाते हैं। कभी पति से झगड़ा होता है तो कभी सास के साथ बहस शुरू हो जाती है। दिक्कत तो तब और भी ज्यादा हो जाती है जब पति और पत्नी की लड़ाई लंबे दिनों तक चलती रहे।
यही कारण है कि इस आर्टिकल में हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे टिप्स जिनकी मदद से आपके घर में होने वाली नोकझोंक बिल्कुल खत्म हो जाएगी। चलिए जानते हैं इस विषय के बारे में विस्तार से।
लड़ाई को खत्म करने के टिप्स जानने से पहले जरूरी है कि आप लड़ाई क्यों नहीं करनी चाहिए यह भी जानें। रिश्तों में दरार आने के साथ इस वजह से बच्चों को भी बहुत नुकसान उठाना पड़ता है।
कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में शोधकर्ता रेना रिपेटी शेली टेलर और टेरेसा सीमैन ने 47 अध्ययनों पर काम कर बताया है कि खराब पारिवारिक वातावरण की वजह से बच्चों को बड़े होने के बाद बहुत दिक्कतों का सामना कर पड़ता है। इसी वजह से उनके स्वभाव में भी बदलाव आ जाता है।
इसे भी पढ़ेंःअगर पति के पास आपके लिए नहीं रहता समय, तो इन टिप्स को अपनाएं
मनोवैज्ञानिक और लेखक लिसा फायरस्टोन अपने ब्लॉग में बताती है कि झगड़े से बचने के लिए आप कुछ बातों का ख्याल रखें जो इस प्रकार हैः
हम अक्सर लड़ाई के दौरान एक्शन का रिएक्शन दे देते हैं जो गलत है। इस वजह से हमें कई नुकसान उठाने पड़ते हैं। कोशिश यह करें कि आप हमेशा रिलैक्स रहें और माहौल शांत होने का इंतजार करे। गुस्से में किसी को भी बात समझाना बहुत मुश्किल होता है इसलिए उस समय बोलने से अच्छा है कि आप शांत हो जाने के बाद अपना पक्ष रखें। ('हैप्पी कपल' बनना है तो ये पांच गलतियां ना करें)
सुनने और बोलने से दोनों लोगों को बहुत हल्का महसूस होता है। अच्छा तरीका है कि आप लड़ाई के दौरान सामने वाले की सुने और उसे शांत हो जाने के बाद अपनी बात रखें। इससे मामला भी संभला रहेगा और दोनों लोग अपना पक्ष भी रख पाएंगे।
उम्र को कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। उम्र ज्यादा हो जाने के बाद अक्सर लोग चिड़चिड़े हो जाते हैं। हो सकता है कि आपकी भी अपनी सास या मां के साथ लड़कियां होती हो। ऐसे में जरूरी है कि आप उनकी उम्र का ध्यान रख कर अपनी बात समझाने का प्रयास करें। (इन इंटरेस्टिंग तरीकों से पार्टनर को फील कराएं खास)
अमेरिका की वेबसाइट रेसिंग चिर्डन पर प्रकाशित एक लेख में बताया गया है कि बच्चों को झगड़ने से बचाने के लिए उनके साथ रेगुरली समय बिताना चाहिए। ऐसा करने से आपको बच्चे रोजाना किस के साथ रह रहे हैं और क्या कर रहे हैं, सब पता चल जाता है।
इसे भी पढ़ेंःRelationship Tips: ऐसे निभाएंगी अपना रिश्ता तो रिलेशनशिप हमेशा रहेगी मजबूत
इसी के साथ-साथ उन्हें बच्चों को अच्छे बुरे में फर्क, बोलने का तरीका, बड़े और छोटे का आदर करना भी सीखना चाहिए। कोशिश करें कि आप शुरुआत से ही अपने बच्चों को अच्छी आदतें सिखाएं। थोड़ी सी भी ढील देने पर आगे चलकर दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
तो ये थे कुछ बिंदु जिन्हें ध्यान में रख कर घर में होने वाले लड़ाई झगड़े को काफी कम किया जा सकता है। आपको यह आर्टिकल कैसा लगा? यह हमें इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। साथ ही परिवार से जुड़ी किसी और परेशानी को खत्म करने के लिए भी जरूर प्रश्न करें।
Image Credit: Freepik, HerZindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।