आज के समय फिटनेस को लेकर अगर सबसे अधिक महिलाएं किसी चीज पर देती हैं, तो वो है नियमित समय पर योगा करना। दस में से सात से आठ महिलाएं ऐसी होंगी जो नियमित समय पर सुबह या शाम को योगा ज़रूर करती होंगी। योगा करने के लिए लगभग हर महिला योगा मैट का इस्तेमाल ज़रूर करती हैं। लेकिन, मैट पर योगा करना तब मुश्किल भरा काम होता जाता है, जब मैट पर स्लिप करने लगता और योगा की सभी मुद्राएं विफल हो जाती है।
मैट पर स्लिप करने की वजह से कई बार महिलाओं की मांसपेशियों में खिंचाव होने का भी डर रहता है। कभी पीसने के कारण भी मैट से स्लिप करने लगती है तो कभी ड्रेस की वजह से भी। ऐसे में ज़रूरी हो जाता है कि इस परेशानी को कैसे दूर किया जा सकता है। आज इस लेख में हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर योगा मैट पर स्लिप होने से बचा सकती हैं।
अगर बार-बार योगा मैट से स्लिप हो जाती है, तो उस परेशानी को दूर करने के लिए सबसे पहले आप कॉटन के मोज़े और ग्लव्स ज़रूर पहन लीजिये। शायद आपको मालूम हो, अगर नहीं मालूम हो तो आपको बता दें कि पैरों और हाथों से आने वाले पसीने की वजह से भी कई बार महिलाएं योगा मैट से स्लिप कर जाती है। ऐसे में स्लिप होने से बचने के लिए आप कॉटन के मोज़े और ग्लव्स पहनकर योगा करती हैं, तो आप इस परेशानी को आसानी से दूर कर सकती हैं। ऐसे कपड़े पहनने से ग्रिप भी अच्छे से बनी रहती है।
इसे भी पढ़ें:बेस्ट क्लीनर हैं ये एसेंशियल ऑयल्स, जानें कैसे कर सकते हैं इसका इस्तेमाल
अब! आप ये सोच रही होंगी कि योगा मैट से पानी का क्या लेना देना होगा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि योगा मैट पर पानी छिड़कने से ग्रिप अच्छी बनी रहती है। ध्यान, रहे इसके लिए आपको पूरे मैट पर पानी का छिड़काव नहीं करना है बल्कि पानी का छिड़काव आप उसी स्थान पर करें जहां आपके पैर और हाथ अधिक समय के रहते हैं। इससे आप बिना स्लिप किए सभी मुद्राएं आसानी से कर सकती हैं।
शायद आपने ध्यान दिया होगा कि जब भी कई महिला वेट लिफ्टिंग या पावर लिफ्टिंग करती हैं, तो वो अपनी हाथों एक एक किस्म की पाउडर को लगाती हैं ताकि हाथ स्लिप न करें वेट लिफ्टिंग या पॉवर लिफ्टिंग के दौरान। ठीक इसी तरह योगा मैट पर आप मुद्राएं करते समय स्लिप न करें इसके लिए आप पानी हाथों में जिम पाउडर ज़रूर लगाकर एक्सरसाइज करें। आजकल बाज़ार में आसानी से ये पाउडर बहुत कम दाम में मिल जाते हैं। इसे लगाने से मुद्राएं भी विफल नहीं होगी।
इसे भी पढ़ें:इन क्रिएटिव बर्ड हाउस की मदद से बैकयार्ड को दें यूनिक लुक
ऊपर बताए गए टिप्स से सबसे आसान तरीका सबसे आखिरी वाला टिप्स है स्कीडलैस मैट इस्तेमाल करें। अधिकतर प्लास्टिक से तैयार योगा मैट स्लिप करने लगते हैं। लेकिन, आजकल बाज़ार में ऐसे भी योगा मैट आसानी से मिल जाते हैं, जो कभी स्लिप नहीं करते हैं। इसलिए आप मुद्राएं को सफल बनाने और किसी परेशानी से बचने के लिए आप स्कीडलैस मैट का इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसके अलावा आप योगा मैट के नीचे से या फिर ऊपर से किसी सूती को डालकर भी योगा कर सकती हैं। इससे मैट स्लिप नहीं करता है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@stackpathdns.com,yogamatsstore.com)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।