हम अपनी जन्मतिथि को अत्यधिक महत्व देते हैं। हर साल हमारे जन्मदिन पर हमें विशेष होने का एहसास होता है और आमतौर पर हम अपने परिवार और दोस्तों के साथ पार्टी करते हैं या ट्रेवलिंग करते हैं। यहां तक कि जब हम ज्योतिषी के पास जाते हैं तो हम जो विवरण प्रस्तुत करते हैं वह हमारी तिथि, समय और जन्म स्थान होता है। थोड़ा सा एहसास होता है कि जिस दिन हम पैदा होते हैं वह यह निर्धारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है कि हम व्यक्ति के रूप में कैसे होंगे। सप्ताह का प्रत्येक दिन के साथ कुछ महत्वपूर्ण विशेषताएं जुड़ी हुई हैं। बेंगलुरु के फेमस ज्योतिषी और भविष्यवक्ता पंडित जगन्नाथ बताते हैं कि कैसे हमारे जन्म का दिन गुप्त रूप से हमारे जीवन पर राज करता है। आइए इस बारे में उनसे विस्तार में जानें।
सोमवार
सोमवार को जन्म लेने वाले लोगों में से ज्यादातर लोग आत्म प्रेरित होते हैं। उनका स्वभाव अच्छा होता है और दूसरों के लिए दया की भावना रखते हैं, साथ ही दुख और खुशी दोनों को संभालने की क्षमता भी होती है। प्रकृति में मुखर, सोमवार को पैदा हुए लोग आमतौर पर स्वभाव से बहुत बुद्धिमान और जिज्ञासु होते हैं। वह जीवन के प्रारंभिक चरण में अच्छा नहीं कर पाते हैं, लेकिन वह बड़े होने के साथ समृद्ध हो जाते हैं। हमेशा याद रखें कि आप सोमवार को जन्मे लोगों को मूर्ख नहीं बना सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें:अपने Birthday Month से जानें कैसी है आपकी पर्सनालिटी
मंगलवार
मंगलवार को पैदा हुए लोगों में ज्यादातर स्वभाव से जुड़े मुद्दे होते हैं, जो एक बड़ा कारण है कि वह अक्सर तनाव महसूस करते हैं और मूड स्विंग्स का अनुभव करते हैं। ऐसे लोग इंटर-पर्सनल रिलेशनशीप में आगे संघर्ष करते हैं। अपने जीवन के दौरान वह कई समस्याओं का सामना करते हैं जो उनके अहंकार से और भी ज्यादा खराब होते हैं। हालांकि, यह लोग स्वतंत्र होने के साथ-साथ अपने दम पर खड़े होते हैं और कभी भी किसी कार्य को अधूरा नहीं छोड़ते हैं।
बुधवार
बुधवार के दिन जन्म लेने वाले लोग आध्यात्मिक और धार्मिक होते हैं जो दैवीय शक्ति के प्रति अधिक आत्मीयता व्यक्त करते हैं। यह बताने की जरूरत नहीं है, वह भगवान से डरते हैं, पवित्र होते हैं और सभी मानदंडों का पालन करने में विश्वास करते हैं। कई बार उन्हें नकारात्मकता और परेशानी का अहसास होता है, लेकिन वह बहुत विनम्र और जमीन से जुड़े होते हैं। अगर आपका जन्म बुधवार को हुआ है तो अधिक संभावना है कि आप अपने माता-पिता का बहुत सम्मान करें।
गुरूवार

गुरूवार को पैदा होने वाले लोग बहुत साहसी और बुद्धिमान होते हैं। वह पूरी और अच्छी तरह से जानते हैं कि जीवन में कठिन समय से कैसे निपटा जाए क्योंकि उनकी बुद्धि तेज होती है। उन्हें अपने परिवार और दोस्तों का प्यार और समर्थन जीवनभर मिलता है और काफी किस्मत वाले होते हैं क्योंकि लक हमेशा उनके पक्ष में रहता है। वह कई बार लो महसूस कर सकते हैं, लेकिन वह हर स्थिति के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।
शुक्रवार
शुक्रवार को पैदा होने वाले लोग जिंंदादिल और ख़ुशमिजाज स्वभाव के होते हैं और किस्मत उनका हमेशा साथ देती है। आस-पास के लोगों पर उनका बहुत प्रभाव होता है शायद इसलिए शुक्रवार को जन्म लेने वाले लोग दोस्तों और परिवार के साथ अच्छा समय बिताते हैं। वह बृहस्पति द्वारा शासित होते हैं और कई बार असहनशील दिखाई दे सकते हैं लेकिन ये काफी मज़बूत इरादों वाले लोग होते हैं।
शनिवार
शनिवार को जन्म लेने वाले लोग कृषि, तकनीक, आयात और निर्यात आदि के प्रति रुचि रखते हैं। उन्हें कम उम्र में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन जैसे-जैसे वह बढ़ते हैं, वह आस-पास के लोगों से सावधान रहना सीख जाते हैं और वांछित तरीके से अपना करियर चलाते हैं। वह अपने प्रियजनों की अच्छी देखभाल करते हैं।
इसे जरूर पढ़ें:अपनी बर्थ डेट से जानें किस देश में खुलेगा आपकी किस्मत का दरवाजा
रविवार
ऐसे व्यक्ति की क्षमताओं व योग्यताओं का विकास बहुत देर से होता है और यह अपने काम से काम रखने में विश्वास करते हैं। लोगों के संपर्क में कम आने के कारण इनमें सामाजिक तौर पर थोड़े शर्मीले होने की संभावना अधिक होती है। हालांकि, यह अपने निकट और प्रियजनों को खुश करने की पूरी कोशिश करते हैं। रविवार को पैदो होने वाले लोग अपनी प्रतिष्ठा को लेकर विशेष रूप से चिंतित रहते हैं और अपने आसपास खुशी के माहौल को पसंद करते हैं।
अब तो आपको भी समझ में आ गया होगा कि जन्म दिन के हिसाब से आपका व्यवहार कैसा है। इस तरह की और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
Recommended Video
Image Credit: Freepik.com
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों