
Sagittarius Horoscope Today, 26 february 2026: 26 फरवरी 2026 को चंद्रमा मिथुन राशि में गोचर करते हुए आपकी राशि से सप्तम भाव में स्थित है। सप्तम भाव विवाह, जीवनसाथी, बिज़नेस पार्टनर, क्लाइंट, सार्वजनिक छवि और आमने-सामने के रिश्तों का प्रतिनिधित्व करता है। आज का दिन अकेले निर्णय लेने का नहीं है। हर कदम पर किसी न किसी व्यक्ति की भूमिका रहेगी। आप स्वभाव से स्पष्टवादी हैं, लेकिन आज शब्दों की तीक्ष्णता रिश्तों में दूरी बना सकती है। सामने वाला व्यक्ति आपकी बातों को व्यक्तिगत रूप से ले सकता है। इसलिए तर्क रखें, लेकिन आक्रामकता नहीं।
प्रेम जीवन में आज बातो की परीक्षा होगी। यदि आप रिलेशनशिप में हैं तो पार्टनर आपकी व्यस्तता या उदासीनता को लेकर शिकायत कर सकता है। उसकी बात को हल्के में न लें। सप्तम भाव में चंद्रमा भावनात्मक प्रतिक्रिया बढ़ाता है। विवाहिता महिलाओं के लिए जीवनसाथी के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा संभव है अविवाहित महिलाओं के लिए आज किसी आकर्षक और बुद्धिमान व्यक्ति से मुलाकात संभव है, लेकिन उसकी स्थिरता परखना जरूरी है। केवल शब्दों से प्रभावित न हों।
उपाय: ॐ गुरुवे नमः मंत्र का 21 बार जप करें और हल्दी का तिलक लगाएँ।
करियर के क्षेत्र में आज साझेदारी और क्लाइंट से जुड़े काम अधिक रहेंगे। यदि आप बिज़नेस में हैं तो किसी नए कॉन्ट्रैक्ट या डील की चर्चा हो सकती है। लेकिन शर्तें ध्यान से पढ़ें। नौकरी कर रही महिलाओं के लिए टीमवर्क महत्वपूर्ण रहेगा। अकेले काम करने की आदत आज बाधा बन सकती है। यदि आप लीगल, कंसल्टिंग, सेल्स, मार्केटिंग या पब्लिक रिलेशन से जुड़ी हैं तो आज आप की कार्यशैली से लाभ मिलेगा।
उपाय: कार्यस्थल पर पीले रंग की कोई छोटी वस्तु रखें।
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

आर्थिक दृष्टि से आज पार्टनरशिप से आय का योग है। जीवनसाथी या पार्टनर के माध्यम से लाभ संभव है। लेकिन जॉइंट अकाउंट या इन्वेस्टमेंट में पारदर्शिता जरूरी है। आज अचानक खर्च भी हो सकता है, खासकर घर या सामाजिक कारणों से। आज उधार देने से बचें। इमोसनल दबाव में लिया गया आर्थिक निर्णय आगे समस्या दे सकता है।
उपाय: एक पीली मिठाई किसी कन्या को दें।
स्वास्थ्य के मामले में आज विशेष ध्यान जांघों, कूल्हों, कमर के निचले हिस्से, लिवर, पाचन तंत्र और कंधों पर दें। लंबे समय तक बैठने से कूल्हों में जकड़न हो सकती है। तला-भुना या भारी भोजन लिवर पर दबाव डाल सकता है। मानसिक तनाव से कंधों और गर्दन में खिंचाव संभव है। स्ट्रेचिंग और हल्की वॉक लाभदायक रहेगी।
उपाय : स्नान के जल में एक चुटकी हल्दी और थोड़ा सा गंगाजल मिलाएँ।
यह भी पढ़ें-धनु राशि वाले स्वभाव से कैसे होते हैं?
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।
अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।