कपड़े धोना शायद दुनिया के सबसे बोरिंग कामों में से एक है। अगर आपको भी यही लगता है तो मैं श्योर हूं कि इन्हें धोने के बारे में अलग-अलग हैक्स जानने की कोशिश आप भी करते होंगे। कपड़े धोने, सुखाने और प्रेस करके वॉर्डरोब में जमा कर रखने में जितनी मुश्किल होती है उतनी शायद ही घर के किसी काम में होती होगी। ये एक लंबा और टाइम लगाने वाला प्रोसेस है।
कपड़े धोते समय अधिकतर लोग एक गलती करते हैं और वो ये कि वो अपने सभी कपड़ों को एक साथ धोते हैं और ये जानने की कोशिश भी नहीं करते कि किस तरह के कपड़े को कितनी बार पहनने के बाद धोना चाहिए। अधिकतर लोग हफ्ते में एक बार वॉशिंग मशीन में कपड़े डालकर धो देते हैं जिससे उनके रेशे जल्दी खराब हो जाते हैं।
तो चलिए आपको बताते हैं कि किस तरह के कपड़े को कितनी बार पहनने के बाद धोना चाहिए जिससे ये ज्यादा लंबे समय तक नए जैसे बने रहें।
इसे जरूर पढ़ें- वॉशिंग मशीन में धोने हैं रंगीन कपड़े तो ये हैक्स करेंगे मदद
1. टी-शर्ट्स-
अगर व्हाइट है तो हर बार पहनने के बाद, अगर किसी और रंग की है तो दो बार पहनने के बाद। टी-शर्ट्स में ज्यादातर पसीने के दाग लंबे समय तक रह जाते हैं और इसलिए ये जरूरी है कि उसे समय पर साफ किया जाए।
2. सफेद कपड़े या कुछ भी सिल्क से बना कपड़ा-
अगर आपने कुछ भी सफेद कपड़ा पहना है या फिर सिल्क का कपड़ा पहना है तो उसे हर बार पहनने के बाद वॉश करना चाहिए या फिर उसे ड्राई क्लीन करना चाहिए। बॉडी ऑयल्स और मिट्टी ऐसे कपड़ों के रेशों पर आसानी से चिपकते हैं
3. ब्रा-
ब्रा को रोजाना धोना जरूरी नहीं है, लेकिन 3-4 बार पहनने के बाद इसे धो लेना चाहिए। कई लोग इसे हफ्तों नहीं धोते हैं और ये सही नहीं है।
4. होजरी के कपड़े-
इन्हें भी हर बार पहनने के बाद धोना चाहिए। पसीने के स्टेन सबसे जल्दी ऐसे ही कपड़ों पर लगते हैं। होजरी के कपड़ों को नॉर्मल डिटर्जेंट से ही हैंडवॉश किया जाना चाहिए जिससे इनकी चमक खत्म ना हो।
5. लेगिंग्स और योगा पैंट्स-
लेगिंग्स, लाइक्रा के कपड़े, योगा पैंट्स, स्पैंडेक्स (स्विमसूट के अलावा) को कम से कम 1-3 बार पहनने के बाद धोना चाहिए। ये इसपर निर्भर करता है कि वो कपड़ा गंदा कितना है और कितना पसीना निकलता है।
6. टॉप और ड्रेस-
ये वैसे तो कपड़े के ऊपर निर्भर करता है, लेकिन अधिकतर 1 से 3 बार पहने जा सकते हैं।
7. जीन्स-
जीन्स को धोने के पहले कम से कम उसे 4-5 बार पहन लें। जीन्स को ज्यादा जल्दी धोना सही नहीं होता। हां, इसे हफ्तों बिना धोए पहनना भी सही नहीं होता है।
8. शॉर्ट्स और खाकी-
स्कर्ट, शॉर्ट्स, पैंट्स आदि अगर आप पहन रहे हैं और वो लेनिन या फिर खाकी का है तो उसे 2 से 3 बार पहनने के बाद ही धोएं।
9. स्वेटर: ऊन और सिंथेटिक ब्लेंड-
ऐसे स्वेटर जो पूरी तरह से ऊन से बने हों या फिर ऐसे भी जो सिंथेटिक ब्लेंड वाले हैं उन्हें कम से कम 5 बार पहनने के बाद धोना चाहिए और इन्हें धोने के लिए भी वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल नहीं बल्कि हैंड वॉश करना चाहिए। इससे इनकी शेल्फ लाइफ बढ़ जाती है।
इसे जरूर पढ़ें- इन हैक्स से आधा हो सकता है आपका कपड़े धोने का समय
10. पजामा-
घर में पहनने वाला पजामा आसानी से 2-3 बार पहना जा सकता है। हां, घर में पहनने वाली टी-शर्ट तो आपको हर बार पहनने के बाद ही धोनी चाहिए, लेकिन पजामा थोड़ा और चलाया जा सकता है।
11. शेपवियर-
अगर आप शेप वियर पहनती हैं तो इसे 1 से 3 बार पहनने के बाद धोया जा सकता है। अगर आपको पसीना ज्यादा आता है तो इसे हर बार पहनने के बाद ही धोएं।
तो ये थी डिटेल्स कि किस तरह के कपड़े को कितनी बार धोना चाहिए। ध्यान रहे अगर कपड़े में कोई दाग लग गया है तो उसे तुरंत साफ करें वर्ना दाग गहरा हो जाएगा। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Recommended Video
Image Credit: Freepik/ Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों