herzindagi
Why 14 diyas are lit on Diwali

Diwali 2024: दिवाली के दिन कितने दीये जलाने चाहिए?

भले ही दिवाली के दिन श्री राम की पूजा नहीं की जाती है लेकिन इस उत्सव पर दीपदान करने की परंपरा श्री राम के वनवास से अयोध्या लौट आने पर ही शुरू हुई थी। इसी कारण से आज तक भी दिवाली पर दीपोत्सव होता है।
Editorial
Updated:- 2024-10-15, 17:38 IST

दिवाली इस साल 1 नवंबर, दिन शुक्रवार को पड़ रही है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश की पूजा होती है। ऐसी मान्यता है कि दिवाली के दिन किया गया लक्ष्मी पूजन घर में अपार सुख-समृद्धि और ऐश्वर्य लेकर आता है। घर से दरिद्रता का नामोनिशान मिट जाता है और घर की उन्नति होती है। इसके अलावा, दिवाली का नाता भगवान श्री राम से भी है।

भले ही दिवाली के दिन श्री राम की पूजा नहीं की जाती है लेकिन इस उत्सव पर दीपदान करने की परंपरा श्री राम के वनवास से अयोध्या लौट आने पर ही शुरू हुई थी। इसी कारण से आज तक भी दिवाली पर दीपोत्सव होता है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि दिवाली के दिन कितने दीये जलाने चाहिए और किस दिशा में जलाने चाहिए।

दिवाली के दिन कितने दीये जलाएं?

दिवाली के दिन 1 दीया लक्ष्मी-गणेश के समक्ष जलाएं, 1 दीया अपने इष्ट देवी या देवता के सामने जलाएं, 1 दीया घर की रसोई में, 1 दीया घर के टॉयलेट-बाथरूम में, 1 दीया घर के मुख्य द्वार पर, 1 दीया तुलसी के पौधे के पास, 1 दीया छत पर।

diwali pr kitne diye jala sakte hain

यह मुख्य दीये हैं जो जलाने शुभ और आवश्यक माने जाते हैं। इसके अलावा, त्यौहार के लिहाज से आप घर में कहीं भी एवं कितने भी दीये जला सकते हैं। ध्यान रहे कि दिवाली के दिन ये 7 दीपक तो अवश्य जलाएं। इससे घर में बरकत बनी रहगी।

यह भी पढ़ें: Diwali 2024 Vastu Tips: दिवाली के दिन लक्ष्मी कदम और शुभ-लाभ लगाते समय न करें ये गलती, पैसों का होगा नाश

दिवाली के दिन किस दिशा में दीये जलाएं?

दिवाली चूंकि अमावस्या पर पड़ती है ऐसे में इस दिन चारों दिशाओं यानी कि पूर्व, पश्चिम, उत्तर और दक्षिण दिशा में दीपक अवश्य प्रज्वलित करें। दिवाली के दिन पूर्व दिशा में दीपक जलाने से व्यक्ति को सौभाग्य का साथ प्राप्त होता है।

दिवाली के दिन उत्तर दिशा में दीये जलाने से कुबेर देव की कृपा मिलती है। वहीं, पश्चिम दिशा मां लक्ष्मी की है और दिवाली के दिन इस दिशा में दीया जलाने से धन लाभ होता है। धन में वृद्धि होती है। घर की आर्थिक स्थिति सुधरती है।

दिवाली के दिन दक्षिण दिशा में इसलिए दीये जलाना चाहिए क्योंकि यह यम की दिशा है और अमावस्या तिथि पर यमराज का प्रभाव होता है। ऐसे में दिवाली के दिन दक्षिण दिशा में दीया जलाने से अकाल मृत्यु जैसा योग टल जाता है।

दिवाली के दिन किस प्रकार के दीये जलाएं?

दिवाली के दिन लक्ष्मी-गणेश और अपने इष्ट देव के सामने घी का दीपक जलाएं। घी के दीपक में कलावे की बत्ती डालें न कि रुई की। वहीं, अन्य स्थानों पर सरसों के तेल का दीपक रुई की बत्ती से जलाना शुभ माना जाता है।

यह भी पढ़ें: Diwali 2024: क्या पुरानी लक्ष्मी-गणेश प्रतिमा का कर सकते हैं दिवाली पूजन में दोबारा प्रयोग?

दिवाली के दिन दीये जलाने के क्या लाभ हैं?

दिवाली के दिन दीये जलाने से न सिर्फ घर का बल्कि जीवन का अंधकार भी दूर हो जाता है। लक्ष्मी पूजन के बाद दीये जलाने से व्यक्ति को मानसिक शांति मिलती है, तरक्की के नए मार्ग खुलते हैं, स्वास्थ्य में वृद्धि होती है।

diwali pr kitne diye jalane chahiye

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर दिवाली के दिन कितने दीये जलाने चाहिए और क्या है उसका महत्व एवं उससे मिलने वाले।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।