मालगाड़ी में कितने कोच होते हैं? क्या आप जानते हैं इस सवाल का जवाब

how many coaches are there in a goods train: रेल दो तरह की होती है। एक जो यात्रियों को यात्रा करवाती है और दूसरी जो सामान और तेल एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाती है। मालगाड़ी कोच के जरिए देश के हर कोने तक व्यापार संभव होता है। क्या आपने कभी सोचा है कि मालगाड़ी में कितने कोच होते हैं?
  • Nikki Rai
  • Editorial
  • Updated - 2025-02-07, 17:23 IST
how many coaches are there in a goods train

How many coaches are in goods train: भारत में रेलवे को लाइफलाइन कहा जाता है। लंबी दूरी का सफर तय करने के लिए ये लोगों की पहली पसंद है। भारतीय रेलवे को चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क माना गया है। रेल लोगों को सस्ती सेवा यात्रा मुहैया करवाती है। इसके बिना किसी भी देश का विकास अधूरा है। रेल दो तरह की होती है। एक जो यात्रियों को यात्रा करवाती है और दूसरी जो सामान और तेल एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाती है। इन्हें गुड्स ट्रेनें यानी मालगाड़ी भी कहा जाता है। मालगाड़ी कोच के जरिए देश के हर कोने तक व्यापार संभव होता है। क्या आपने कभी सोचा है कि मालगाड़ी में कितने कोच होते हैं? आइए जानें, एक मालगाड़ी में कितने कोच होते हैं?

यात्री ट्रेन में कितने कोच होते हैं?

How many coaches are there in a passenger train

भारत में रेलवे लाइन्स की लंबाई 1,26,366 किलोमीटर है। भारत में ट्रेन की सुविधा के जरिए रोजाना लाखों की संख्या में लोग सफर करते हैं। ये कहना गलत नहीं होगा कि रेलवे का भारतीय अर्थव्यवस्था में बहुत बड़ा योगदान है। इसी तरह मालगाड़ियां व्यापार के विस्तार में मदद कर रही हैं। यात्री ट्रेंड में तीन तरह के कोच होते हैं। पैसेंजर ट्रेनों से लेकर एक्सप्रेस ट्रेनों तक सभी में कोच की संख्या अधिकतम 24 होती है। वहीं, कुछ ट्रेन्स में इनकी संख्या 16 से 20 तक होती है।

मालगाड़ी में कितने कोच होते हैं?

मालगाड़ी में सामान्य यात्री ट्रेन के मुकाबले कोच की संख्या ज्यादा होती है। एक मालगाड़ी में 58 से 60 तक डिब्बे होते हैं। वहीं, कुछ मालगाड़ियों में तो कोच की संख्या 48 से 55 तक होती है। दरअसल, मालगाड़ी के जरिए व्यापार होता है। यही कारण है कि इनमें डिब्बों को संख्या ज्यादा होती है।

हर जगह नहीं रुकतीं मालगाड़ी

हर मालगाड़ी यात्री प्लेटफॉर्म पर नहीं रुकती। यह कुछ गिने-चुने स्टेशन्स पर ही रुकती है। इन्हीं जगहों से इनकी लोडिंग-अनलोडिंग होती है। वहीं, सामान्य यात्री ट्रेन में कोच की संख्या 24 से ज्यादा नहीं रखी जा सकती। दरअसल, ऐसा इसलिए क्योंकि प्लेटफॉर्म की लंबाई 24 से ज्यादा डिब्बों को बोझ नहीं सह सकती है। अगर इससे लंबी ट्रेन प्लेटफॉर्म पर आती है, तो वह प्लेटफॉर्म से बाहर चली जाती है।

मालगाड़ी से जुड़े फैक्ट्स

Facts related to goods train

  • मालगाड़ी में 4 तरह के वैगन होते हैं।
  • मालगाड़ी के पहिए यात्री ट्रेन के मुकाबले ज्यादा मजबूत होते हैं।
  • मालगाड़ी में यात्री ट्रेन के मुकाबले ज्यादा डिब्बे होते हैं।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit:pexels

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP