भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। ऐसे में इस देश में कई महिला नेता मौजूद हैं। वर्तमान में कई ऐसी महिला नेता है जिन्हें काफी अधिक लोकप्रियता हासिल हुई है। पहले केवल पुरुष ही राजनीतिक छेत्र में अपनी जगह बना पाते थे लेकिन वर्तमान की बात करें तो अब महिला नेताओं की राजनीति में पकड़ भी मजबूत होती गई हैं।
आज के समय की बात करें तो हर पार्टी में महिला नेता होती ही हैं। कई मुख्य पर्द पर भी महिला नेता है और अपना काम भी वह काफी ईमानदारी से कर रही हैं। ऐसे में आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ महिला नेता के एजुकेशन के बारे में बताने वाले हैं।
निर्मला सीतारमण
निर्मला सीतारमण किसी पहचान की मोहताज नहीं है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की बात करें तो साल 2021 में फोर्ब्स मैगजीन द्वारा जारी की गई दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में निर्मला सीतारमण को 37वां स्थान मिला था। ऐसे में आप उनकी लोकप्रियता का अंदाजा लगा सकते हैं। निर्मला सीतारमण की पढ़ाई की बात करें, तो वह तिरुचिरापल्ली के सीतालक्ष्मी रामास्वामी कॉलेज से अर्थशास्त्र से अध्ययन किया है। इसके अलावा उन्होंने जवाहरलाल नेहरू JNU यूनिवर्सिटी से एम.फिल किया है।
प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी वाड्रा का जन्म 12 जनवरी 1972 को दिल्ली के होली फैमिली अस्पताल में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और सोनिया गांधी के घर हुआ था। प्रियंका गांधी चुनावों में कांग्रेस की स्टार प्रचारक के रूप में दिखाई देते हैं। प्रियंका गांधी की पढ़ाई की बात करें तो, उन्होंने अपनी स्कूलिंग दिल्ली के मॉर्डन स्कूल से किया है। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के जीसस एंड मैरी कॉलेज से साइकोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा उन्होंने एमए भी किया है।
इसे भी पढ़ें-प्रियंका गांधी की जिंदगी से जुड़े 5 Facts
ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को फायर ब्रांड नेता के तौर पर जाना जाता है। ममता बनर्जी की पढ़ाई की बात करें तो, साल 1970 में ममता बनर्जी ने देशबंधु शिशु शिक्षालय से उच्च माध्यमिक बोर्ड परीक्षा पास की। इसके बाद जोगमाया देवी कॉलेज से साल 1979 में उन्होंने इतिहास में स्नातक की डिग्री ली। इसके बाद ममता ने कलकत्ता विश्वविद्यालय से इस्लामी इतिहास में मास्टर डिग्री हासिल की। इसके बाद ममता ने श्री शिक्षायतन कॉलेज से शिक्षा विषय में ग्रेजुएशन किया। कानून की पूरी जानकारी लेने के लिए ममता ने साल 1982 में जोगेश चंद्र चौधरी लॉ कॉलेज, कोलकाता से कानून की डिग्री भी ली हैं।
आपको राखी की नेट वर्थ के बारे में जानकर कैसा लगा हमें कमेंट करके बताएं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों