Old Magazine Reuse: हमारे घर में कई सारे सामान ऐसे होते हैं जिनका इस्तेमाल बहुत कम होता है। इसके बाद वो सारा सामान कबाड़ में चला जाता है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि इसे आप रीयूज भी कर सकती हैं। अगर आपके घर में पुरानी मैगजीन रखी है तो इसे फेंके नहीं बल्कि इसका इस्तेमाल घर के डेकोर आइटम को बनाने में करें। इससे आप अपने पसंद की चीजें बना सकती हैं, जिसके लिए बस आपको कुछ चीजों की जरूरत होगी। उसकी मदद से आपक अलग-अलग तरह की चीजें बनाकर अपने घर को और सुंदर बना सकती हैं।
अगर आपको अपने घर की दीवारों को अलग तरीके से डेकोरेट करना है तो इसके लिए आप मैगजीन का इस्तेमाल करके वॉल डेकोर आइटम बना सकती हैं। इससे वॉल हेंगिंग बन सकता है वरना वॉल डेकोर करने के लिए अलग-अलग डिजाइन बन सकता है। इसके लिए बस आपको मैगजीन, ग्लू, पेंट और छोटे-बड़े मिरर चाहिए होंगे।
इसे भी पढ़ें: घर को खूबसूरत और लग्जरी लुक देना है तो इन टिप्स की लें मदद
अगर आपको घर पर फोटो लगाने का शौक है तो इसके लिए आप घर पर ही रखी पुरानी मैगजीन का इस्तेमाल करके फोटो फ्रेम तैयार कर सकती हैं। इसे बनाने में आपको पैसा भी कम खर्च करना पड़ेगा। इसी के साथ आप अपनी पसंद का फ्रेम रेडी कर पाएंगी।
इसे भी पढ़ें: घर के फ्रंट डोर को फूलों की मदद से सजाएं कुछ इस तरह
इस तरीके से आप पुरानी मैगजीन का इस्तेमाल करके होम डेकोर आइटम बना सकती हैं और घर को सुंदर दिखा सकती हैं।
उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही कमेंट भी करें और हरजिंदगी से जुड़े रहें।
Image Credit- Freepik/ Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।