How To Grow Giloy Plant: क्या आपने कभी सोचा कि आपके बगीचे में लगा एक नन्हा सा पौधा आपकी तमाम समस्या को दूर कर सकता है। अब अगर आप इस लाइन को पढ़ने के बाद यह सोच रही हैं, कि वह पौधा कौन सा है, तो बता दें कि आयुर्वेद में अमृत के नाम से मशहूर गिलोय न केवल प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करता है। अपितु बुखार, डायबिटीज, पाचन संबंधी समस्याएं और स्किन रोग जैसे दर्जनों रोगों से शरीर से सुरक्षा करता है। छोटा और बेल जैसा यह पौधा पर्यावरण को भी शुद्ध करने में मददगार है।
अब अगर सोच रही होगी कि यह पौधा इतना उपयोगी है, तो इसे लगाना भी उतना ही मुश्किल होगा। बता दें कि गिलोय को ग्रो करना उतना ही आसान है, जितना एक गमले में तुलसी लगाना। इसे उगाने के लिए न बीज की जरूरत, ना ही महंगे फर्टिलाइजर। इसे आप केवल एक छोटी सी कटिंग से अपने घर के बगीचे में लगा सकती हैं, वो भी बिना किसी खर्च के। अगर आप इसे ग्रो करने का सोच रही हैं, तो इस लेख में आज हम आपको बताने जा रहे हैं, कि गिलोय को कैसे सही तरीके से लगाएं, उसकी देखभाल कैसे करें और इससे जुड़ी जरूरी बातों के बारे में।
फ्री में कैसे लगाएं गिलोय का पौधा (How to Grow Giloy Bel)
- गिलोय के प्लांट को ग्रो करने के लिए आपको किसी बीज की जरूरत नहीं है। आप इसकी बेल को कटिंग से तैयार कर सकती हैं।
- अगर आपके घर के आस-पास या किसी जान-पहचान वाले घर, मंदिर, पार्क या नर्सरी से एक 6-8 इंच लंबी गिलोय की कटिंग ले आएं। डाल की कटिंग लाते समय इस बात का ध्यान रखें कि कटिंग में कम से कम 2-3 गांठ जरूर हो।
- इसके बाद गिलोय की कलम को लगाने के लिए सही जगह यानी जगह या गमले और सहारे का चुनाव करें। ऐसा इसलिए क्योंकि इसे आगे बढ़ने के लिए सहारे की जरूरत होती है। बेल लगाने के लिए 50 प्रतिशत बगीचे की मिट्टी, 30 प्रतिशत गोबर खाद या कंपोस्ट और 20 प्रतिशत रेत मिक्स करके मिट्टी तैयार करें।
- अब इस मिट्टी को गमले में भरकर पानी का छिड़काव करके कलम को मिट्टी में 2-3 इंच गहराई तक गाड़ दें। इसके बाद हल्का पानी छिड़कें। बेल को सहारा देने के लिए पीछे के साइड में लकड़ी की छड़ी या दीवार का सहारा दें।
- गिलोय को हल्की धूप और थोड़ी छांव पसंद है। रोजाना हल्का पानी दें। लेकिन ध्यान रखें कि पानी का जमाव न हो वरना प्लांट खराब हो सकता है।
गिलोय की कलम में कब तक आती हैं पत्तियां?
गिलोय प्लांट लगाने के करीब 15-20 दिन में नई पत्तियां आने लगेंगी और बेल फैलने लगेगी। आप चाहें तो इसे ऊपर चढ़ने देने के लिए लोहे की जाली या पेड़ का सहारा दे सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-Gardening Tips: आम के पेड़ की जड़ में डाल दें 5 रुपये की यह चीज, पूरी गर्मी मार्केट से फल खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit-Freepik, Amazon
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों