बागवानी का शौक हो और गुड़हल का पौधा न हो ऐसा हो ही नहीं सकता है। इस पौधे पर खिले फूल गार्डन की सुंदरता में चार-चांद लगाने का काम करता है। पौधे को फूलों से लदा हुआ देखने के लिए लोग खास देखभाल के लिए अलग-अलग प्रकार की खाद,फर्टिलाइजर आदि का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इसके बावजूद कई बार पौधा सूखने लगता है। अगर आपके बगीचे में लगे गुड़हल के पौधे के साथ यही हो रहा है, तो इस आर्टिकल में आज हम आपको देसी ट्रीटमेंट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे हर डाल में ढेर सारे फूल खिलेंगे।
लाल, गुलाबी, ऑरेंज और पीले गुड़हल के फूल खिले हुए बहुत सुंदर लगते हैं। लेकिन अगर इस पर कीड़े या फूल न खिले, तो बगीचे बेजान लगता है। क्या देखभाल के बाद भी पेड़ पर फूल नहीं आ रहे हैं, तो फर्टिलाइजर और केमिकल के बजाय मिट्टी की गुड़ाई और पौधे को अच्छे से देखें कि कहीं इसमें कीड़े तो नहीं लगे।
गुड़हल में ढेर सारे फूल कैसे खिलेंगे?
पौधे पर फूलों का गुच्छा देखने के लिए बाजार के बजाय घर पर नीम की खली बनाएं। इससे आपके गुड़हल के पौधे में काफी अच्छी पैदावार होगी। साथ ही यह एक जैविक फर्टिलाइजर की तरह भी काम करेगा।
- नीम की खली बनाने के लिए सबसे पहले नीम की पत्ती और निंबोला को लें।
- इसके बाद डंठल से नीम की पत्तियां और निंबोला निकालकर अच्छे से सुखाकर पीस लें।
- ध्यान रखें इन दोनों चीजों को अलग-अलग करके पीसे।
- पीसने के बाद इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- इस तरह से आप घर पर नीम खली बनाकर तैयार कर पौधे की मिट्टी में मिलाएं और साथ ही स्प्रे करें।
मिट्टी की करें गुड़ाई फिर मिलाएं नीम खली
डाल को पौधों से लदा हुआ देखने के लिए गमले की मिट्टी को गुड़ाई करें और खराब मिट्टी को हटाएं। इसके बाद मिट्टी को हिलाते हुए उसमें घर पर बनाई हुई नीम खली मिलाएं। नीम की खली में तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो मिट्टी की गुणवत्ता को बढ़ाने का काम करते हैं। आप कुछ ही दिनों बाद देखेंगे कि गुड़हल की हर डाल पर नई पत्तियां और कली निकलने लगेगी।
हिबिस्कस से जुड़ी आम समस्याएं
गुड़हल के पौधों पर कई तरह के कीट पनपते हैं। इनमें सबसे आम हैं एफिड्स, जापानी बीटल, थ्रिप्स, मीलीबग्स, व्हाइटफ्लाई और स्केल। आम बीमारियों में आर्मिलारिया रूट रॉट, बोट्रीटिस ब्लाइट, लीफ स्पॉट और हिबिस्कस क्लोरोटिक रिंगस्पॉट वायरस शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें-सितंबर में बोए 5 पौधों के बीज, सर्दियों में रंग-बिरंगा दिखेगा बगीचा
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों