How To Grow More Branches On A Curry Leaf Plant: इंडियन खाने में करी पत्ते का खूब इस्तेमाल किया जाता है। इससे खाने का जायका और भी बढ़जाता है। कोई भी चीज जब तक फ्रेश होती है, तब तक ही अच्छी लगती है। साउथ इंडियन खाने में करी पत्तों का इस्तेमाल काफी ज्यादा होता है। बहुत से लोग घर पर ही करी पत्ते का पौधा लगाना पसंद करते हैं। हालांकि, बहुत ज्यादा देखभाल के बाद भी गमले में पत्ते और टहनियां बहुत कम आती हैं। ऐसे में एक गार्डनर को बहुत निराशा होती है।
अगर आप भी गार्डनिंग का शौक रखते हैं और आपके करी पत्ते के पौधे में पत्तों की पैदावार कम हो रही है, तो आप कुछ आसान टिप्स की मदद से पौधे को घना बना सकते हैं। माली की बताई 1 सीक्रेट ट्रिक्स से आपके करी पत्ते के पौधे में ढेर सारी टहनियां और पत्ते उग सकते हैं। इससे आपके छोटे से गमले में ही करी पत्ते का जंगल खड़ा हो सकता है। आइए जानें, करी पत्ते को घना बनाने के लिए क्या करें?
हार्ड प्रूनिंग करें
माली के अनुसार, करी पत्ते की अच्छी ग्रोथ के लिए आपको पौधे की हार्ड प्रूनिंग करनी होगी। इसके लिए आपको पौधे की अच्छे से कटाई-छटाई करनी होगी। माली के अनुसार, दिसंबर में करी पत्ते की प्रूनिंग करने का सही समय होता है। अगर आपने दिसंबर में प्रूनिंग नहीं की है, तो आप मार्च में भी यह काम कर सकते हैं। इससे आपको 2 महीने के अंदर पौधे में फर्क नजर आएगा। आपको मार्च के महीने में पौधे की हार्ड प्रूनिंग करनी होगी। इससे पौधे में नई-नई ब्रांच आएंगी। इससे आपको छोटे से पौधे से ढेर सारे पत्ते मिलेंगे।
फर्टिलाइजर डालें
माली के मुताबिक, सर्दी के मौसम में कभी भी करी पत्ते में फर्टिलाइजर नहीं डालना चाहिए। हालांकि, मार्च में आप फर्टिलाइजर का इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल, सर्दियों में करी पत्ते का डोरमेंसी पीरियड होता है। ऐसे में इस दौरान अगर फर्टिलाइजर डाला जाए, तो पत्ते पीले पड़ने लगते हैं। इससे पौधे के खराब होने का खतरा बढ़ जाता है।
ऐसे रखें करी पत्ते का ध्यान
- करी पत्ते को तेज गर्मी में सीधी धूप में रखने से बचें। गर्मी में इसे शेड में या फिर ग्रीन कपड़े में रखें। इससे पौधा धूप से खराब नहीं होगा।
- इस पौधे को पानी की ज्यादा जरूरत होती है। जब भी गमले की मिट्टी सूखी लगे, उसमें पानी डालें।
- ध्यान रहे पौधे में ओवरवाटिंग ना हो।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit:freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों