होली से 8 दिन पहले पंचांग के अनुसार क्यों नहीं हो सकता कोई भी शुभ काम और होली के बाद शादी से लेकर हर अच्छे काम के लिए शुभ मुहूर्त कौन से हैं आइए आपको बताते हैं। ये तो आप जानती ही होंगी की हिंदी कलेंडर के हिसाब से फाल्गुन मास की अष्टमी यानि आठवें दिन से होलिका दहन तक के जो 8 दिन होते हैं उन्हें होलाष्टक कहा जाता है। ये 8 दिन पंचांग के हिसाब से किसी भी शुभ काम ना करने के लिए माने जाते हैं। साल 2019 की होली के पंचांग की बात करें तो 13 मार्च से रात को 11:49 बजे से ये पंचांग 20 मार्च तक रहेगा। 20 मार्च को होलिका दहन होगी और फिर 21 मार्च को गुलाल और रंगों से होली खेलने के बाद फिर से शुभ कार्य किये जाने शुरू होंगे। तो आप होली की कहानी से लेकर होली के शुभ और अशुभ मुहूत और फिर होली के बाद के उन शुभ मुहूर्त के बारे में जानना चाहती हैं जिनमें आप शादी विवाह जैसे मंगल कार्य कर पाएं तो हम आपको बता रहे हैं।
होली की कहानी
कथा है कि हिरण्यकश्यपु ने फाल्गुन अष्टमी से ही प्रह्लाद को यातना देना शुरू करवाया था। हिरण्यकश्यप की बहन को ब्रह्मा का वरदान प्राप्त था कि अग्नि से वह नहीं जलेगी। भाई की परेशानी को देखते हुए वह प्रह्लाद को गोद में लेकर अग्नि में प्रवेश कर गयी. किंतु उल्टा हुआ। होलिका जल गयी, प्रह्लाद सकुशल बाहर आ गये। इन्हीं कारणों से होलाष्टक के आठ दिन में किसी प्रकार के शुभ कार्य नहीं किये जाते हैं।
Image Courtesy: Pxhere.com
1 महीने तक नहीं कर सकते कोई शुभ काम
शुक्रवार 15 मार्च की सुबह 5:20 बजे सूर्यदेव कुंभ से मीन राशि में प्रवेश करेंगे जिसके बाद से मीन खरमास शुरू हो जायेगा। इसे शुभ नहीं माना जाता है और यह करीब एक महीने तक रहेगा। इस बीच में विवाह आदि शुभ कार्य वर्जित होते हैं। एक माह के बाद सूर्यदेव का राशि परिवर्तन होगा। 14 अप्रैल को 2:08:49 बजे सूर्यदेव मीन से मेष राशि में प्रवेश करेंगे। 15 मार्च से 14 अप्रैल तक मीन षडमास रहेगा। पुन: विवाह आदि शुभ कार्य की शुरुआत 15 अप्रैल से हो जायेगी। 11 जुलाई तक शुभ कार्य किये जा सकेंगे। बारह जुलाई को देवशयनी एकादशी होने के कारण विवाह जैसे शुभ काम नहीं किये जा सकते। आठ नवंबर को देवोत्थान एकादशी के बाद से दोबारा लग्न शुरू होंगे।
इसे जरूर पढ़ें-इस होली जरूर ट्राई करें सूजी की गुजिया
होली के बाद कब से शुरू होंगे शुभ मुहूर्त
होली के करीब एक महीने बाद से शुभ मुहूर्त शुरु हो जाते हैं। आप ये भी कह सकती हैं कि 14 अप्रैल से बसाखी से ही शुभ मुहूर्त की शुरुआत होती है। तो इस साल किस महीने में कौन सी तारीख पर शुभ मुहूर्त है ये भी जानिए। पंचांग के अनुसार आप इन दिनों पर अपनी शादी का मुहूर्त भी रख सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें-होली पर निभाई जाती हैं कुछ अजीब परंपराएं, कहीं मिलते हैं प्रेमी जोड़े तो कहीं चलती हैं लाठियां
अप्रैल: 15 से 26 तारीख तक लगातार
मई: 1, 2, 6, 7, 8, 12, 13, 14, 15, 16, 17, 19, 20, 21, 23, 28, 29 और 30
जून: 2, 3, 4, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 14, 15, 17, 18, 19, 20, 24, 25, 26 और 30
जुलाई: 6 से 11 तारीख तक लगातार
तो आप आने वाले समय में अपनी शादी प्लान कर रही है, अपने लिए नया घर ले रही हैं या नए घर का गृह प्रवेश हैं या नया बिज़नेस शुरु कर रही हैं तो आप इन शुभ दिनों पर कोई भी मंगल कार्य कर सकती हैं। पंचांग के हिसाब से शुभ मुहूर्त पर किए गये काम से अच्छे रिज्लट ही मिलते हैं।
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों