Hindi Diwas Wishes & Quotes 2024: आओ हिंदी को मिलकर अपनाएं...भारत को और समृद्ध बनाएं, हिंदी दिवस के इस खास मौके पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश

Hindi Diwas ki Hardik Shubhkamnaye: हिंदी दिवस का आयोजन खासतौर से स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों में बड़े उत्साह के साथ होता है। इसका मकसद बच्चों और युवाओं में हिंदी के प्रति सम्मान और प्यार पैदा करना है। लेकिन आप अपने दोस्तों और परिवार को हिंदी दिवस पर शायरी भेजकर विश कर सकते हैं। आप हिंदी दिवस पर वॉट्सएप और इंस्टाग्राम पर स्टेटस भी लगा सकते हैं। 

 

hindi diwas wishes quotes message images hardik shubhkamnaye to celebrate this day

Hindi Diwas Message 2024: क्या आपने कभी सोचा है कि हम हर साल हिंदी दिवस को इतने हर्षों उल्लास से क्यों मनाते हैं। अक्सर लोगों को यह कहते हुआ सुना जाता है कि भाषा ही है, तो इसे सेलिब्रेट करने की जरूरत है। लेकिन बता दें कि हिंदी भारत की शान है। हिंदी से ही हमारा देश महान माना जाता है। हर साल 14 सितंबर को इसे स्कूलों और बड़े-बड़े संस्थानों में सेलिब्रेट किया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य देश की मातृभाषा हिंदी के प्रति जागरूकता फैलाना और इसके महत्व को समझाना है।

14 सितंबर 1949 को भारतीय संविधान सभा ने हिंदी को भारत की राजभाषा के रूप में स्वीकार किया था। हिंदी भारत की सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है। हिंदी दिवस मनाने से यह सुनिश्चित होता है कि देश के लोग, खासकर युवा पीढ़ी, अपनी भाषा के प्रति गर्व महसूस करें और इसे हमेशा आगे बढ़ाएं। भारत में विविध भाषाओं के बावजूद हिंदी एक ऐसी भाषा है जो देश के लगभग हर व्यक्ति को थोड़ी बहुत आती ही है।

ऐसे में अगर आप हिंदी दिवस के इस खास मौके पर अपनों को शायरी संदेश भेजना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में आप हिंदी दिवस पर स्टेटस, इमेज, शायरी और कोट्स पढ़ सकते हैं।

हिंदी दिवस विशेज (Hindi Diwas Wishes 2024)

Hindi Diwas Wishes

1. विचारों का इसमें समावेश,
हिंदी से है अपना विशेष।
आओ मिलकर इसे अपनाएं,
भारत को और समृद्ध बनाएं।
हिंदी दिवस की बधाई।

2. हर अक्षर में इसका गीत,
बनता है दिलों का मीत।
हिंदी की मस्ती निराली,
यह है भारत की सबसे प्यारी।

3. ज्ञान की गंगा है बहती,
हर दिल में यह ज्योति रहती।
हिंदी है हमारी मातृभाषा,
संस्कृति की अनमोल आशा।

इसे भी पढ़ें- Hindi Diwas Shayari 2024: हिंदी हमारी जुबान है...हमारी शान है...हिंदी पर हमें अभिमान है...छात्रों के लिए हिंदी दिवस पर शायरी

हिंदी दिवस कोट्स (Hindi Diwas Quotes in Hindi)

Hindi Diwas Quotes in Hindi

4. हिंदी दिवस है आज का दिन,
करते हैं इसका हम अभिनंदन।
नमन करें इस प्यारी भाषा को,
जो करती है भारत का वंदन।
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं।

5. मातृभाषा की इस माटी में,
बसता है अपार ज्ञान।
सरल, सुंदर, सहज इसे, हर दिल से अपनाओ,
हिंदी के इस पावन दिन को, मिलकर साथ मनाओ।
हिंदी दिवस पर आपको शुभकामनाएं

6. मां की बोली, दिल का प्यार,
इसमें छिपा संसार अपार।
संस्कृति, परंपरा की ये धारा,
मातृभाषा ही सबसे खास।

हिंदी दिवस मैसेज (Hindi Diwas Message)

Hindi Diwas Message

7. हिंदी की मीठी वाणी,
सबको करती है ये सयानी।
मातृभाषा का मान रखें,
यही है सच्ची कहानी।
हिंदी दिवस की बधाई।

8. हर शब्द में ममता झलके,
इससे रिश्ते हरदम पलके।
मातृभाषा है अपनी शान,
इससे जुड़ी हर पहचान।

9. मातृभाषा से मिले सम्मान,
हिंदी में है अपनी पहचान।
यह देश की धड़कन है प्यारी,
हिंदी से ही बढ़ती हमारी सवारी।

इसे भी पढ़ें-Hindi Diwas Poem 2024: 'हिंदी सिर्फ भाषा नहीं, विरासत है हमारी...' हिंदी दिवस के मौके पर छात्रों के लिए बेस्ट हैं ये कविता और दोहे

हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं (Hindi Diwas ki Hardik Shubhkamnaye)

Hindi Diwas ki Hardik Shubhkamnaye

10. आओ हिंदी को मिलकर अपनाएं,
भारत को और समृद्ध बनाएं।
हर शब्द में इसकी मिठास है,
संस्कृति की ये अनमोल आस।
हिंदी दिवस की बधाई।

11. शब्दों में है मिठास घुली,
जैसे बगिया में हो कली।
कहानी, कविता, नाटक खूब,
हिंदी में सब आता रूठ।

12. हिंदी दिवस मनाओ मिलकर,
हिंदी से हो प्यार प्रगाढ़ कर!
पढ़ो, लिखो और गाओ तुम,
हिंदी से दुनिया सजाओ तुम।

hindi diwas  WISHES

13. हिंदी के दिन को मनाएं,
सब मिलकर इसे सजाएं।
भारत की ये आन-बान है,
हिंदी से ही देश महान है।
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं

14. चाहे वह मां की लोरी हो,
चाहे स्कूल की किताबें हों।
दोस्तों के साथ पहली बार जब खेले
हिंदी भाषा में हम बोले

15. हिंदी में बात करने पर
हमें होता है सहजता का अहसास
इसमें होती है अपनापन और आत्मीयता
इसलिए करते हैं हिंदी भाषा पर अभिमान

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP