चिर्चित और सम्मानीय महिलाओं का पैनल के साथ 6 मार्च को Sipping Thoughts और HerZindagi मिल कर आयोजित कर रहे हैं 'Stree: The Woman' का तीसरा एडिशन। यह ईवेंट नई दिल्ली में है। 8 मार्च को पूरा विश्व 'महिला दिवस' मनाता है। भारत में भी इसकी जोरशोर से तैयारी चल रही है। हर वर्ष की तरह सेल्फ-ग्रोथ, सेल्फ इंपावरमेंट, सेल्फ-लव और वुमनहुड का जश्न मनाने के लिए देश की हर महिला तैयार है। HerZindagi भी देश की हर इंस्पायरिंग महिला को सलाम करता है। इस महिला दिवस Sipping Thoughts के साथ कोलैबरेशन में HerZindagi “Stree: The Woman” का तीसरा एडिशन लेकर आ रहा है। यह ईवेंट 6 मार्च को नई दिल्ली के ऐरोसिटी स्थित JW Marriott होटेल में आयोजित किया जाएगा। यह एक पहल है, जिसे ह्यूमन फॉर ह्यूमैनिटी के साथ मिलकर सिपिंग थॉट्स ने की है। इस पहल को BusinessWorld की ओर से Ferns N Petals की पार्टनरशिप में प्रस्तुत किया जाएगा।
आज की महिलाओं को ध्यान में रखते हुए इस “Stree: The Woman” ईवेंट में कुछ इंस्पायरिंग महिलाओं के पैनल को बुलाया गया है, जो महिलाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर बात करेंगी। इस पैनल में वेटरेन एक्ट्रेस एवं थिएटर पर्सनैलिटी सुषमा सेठ, ओशो की पूर्व सचिव मां आनंद शीला, गायिका ननएनी चोयिंग ड्रोलमा, पहली महिला दास्तांगो फौजिया दस्तंगो, अभिनेत्री दिव्या सेठ शाह, डॉ. मीना महाजन, भाजपा नेता शाजिया इल्मी आदि शामिल हैं। इसके साथ ही मीडिया क्षेत्र से HerZindagi की कॉन्टेंट हेड एवं दिग्गज पत्रकार मेघा ममगैन भी इस पैनल का हिस्सा रहेंगी।इस ईवेंट की मुख्य स्पीकर फेमस यूट्यूबर एवं सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर प्राजक्ता कोहली होंगी।
इससे जरूर पढ़ें: मिलिए मां आनंद शीला से जो ओशो की पूर्व सेक्रेटरी थीं और इंडिया की सबसे कंट्रोवर्सियल महिला
सिपिंग टॉट्स की को-फाउंडर सुकीर्ती गुप्ता ने बताया, 'इस ईवेंट के माध्यम से हम एक माध्यम बनना चाहते हैं ताकि एक महिला दूसरी महिला को इंस्पायर करे। हम इस ईवेंट के द्वारा अपने अनुभवों, विचारों को दूसरी महिलाओं के साथ साझा करने की इच्छा रखने वाली मजबूत और प्रेरणादायक महिलाओं को सामने लाना चाहते हैं। इतना ही नहीं हम दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहते हैं।'Exclusive Interview: जेंडर इक्वलिटी और महिलाओं के अधिकारों पर डॉ.चिन्ना दुआ ने कहीं ये बातें
View this post on Instagram
इस ईवेंट को आयोजित करने के पीछे का क्या विचार है इस पर Ferns N Petals की डायरेक्टर एवं Sipping Thoughts की को-फाउंडर मीता गुटगुटिया बताती हैं, 'एक महिला की आवाज को बहुत कम ही राय माना जाता है। महिलाएं सोचती हैं कि उन्हें बोलने की जरूरत नहीं है बल्कि उनके स्थान पर दूसरे उनके लिए बोलते हैं। कभी पिता तो कभी पति या फिर कभी बेटा ही उनकी आवाज होते हैं। यह पहल महिलाओं को बोलने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए है।'
इससे जरूर पढ़ें: फौजिया दास्तानगो कैसे बनीं देश की पहली Women Storyteller, जानिए उनकी इंस्पिरेशनल स्टोरी
"Stree: The Woman" के को-प्रेजेंटर एवं Humans For Humanity,एनजीओ के फाउंडर अनुराग चौहान कहते हैं, ' मैं अंदर से स्त्री को महसूस कर सकता हूं। मेरे अंदर मेरी मां के जींस हैं, हम एक दूसरे के लिए इस ईवेंट के माध्यम से सेलिब्रेशन कर रहे हैं। हमारा अस्तित्व ही महिलाओं की वजह से है।'
आपको बता दें कि यह ईवेंट हर महिला जिसमें संवाद, चर्चाएं, वार्तालाप और प्रेरक कहानियां छिपी हैं यह उनके लिए एक उत्सव होगा। इन सभी इंस्पायरिंग महिलाओं की कहानी आप HerZindagi से सुन सकते हैं। EXCLUSIVE: बंधनों से आजादी पाने के लिए मेहनत करें और आगे बढ़ें-विंग कमांडर अनुपमा जोशी
यह ईवेंट Sipping Thoughts की पहल है और इस महिला केंद्रित मीडिया प्लेटफॉर्म को मिलकर लोगों के सामने मीता गुटगुटिया और सुकीर्ति गुप्ता लाई हैं। यह ईवेंट वास्तविक महिलाओं की वास्तविक आवाज है। इस ईवेंट में शामिल होने के लिए आप इस लिंक पर क्लिक करें और खुद को रजिस्टर करें: https://www.townscript.com/e/stree-festival-331112
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों