'सफर की हद है वहां तक कि कुछ निशान रहे।
चले चलो के जहां तक ये आसमान रहे।'
कविता की ये पंक्तियां सिद्ध करती हैं कि सफर का कोई अंत नहीं होता। मगर सफर के दौरान अपनी छाप छोड़ जाना ही आपके उद्देश्य को मुकम्मल बनाता है। आज से 3 वर्ष पहले हरजिंदगी ने भी एक ऐसे ही सफर की शुरुआत की थी, जिसमें पाठकों का मनोरंजन करना और उन तक रोचक जानकारियां पहुंचाना ही हरजिंदगी का उद्देश्य रहा। इस उद्देश्य को पूरा करने में हमारे पाठकों ने भी हमें बेशुमार प्यार और सपोर्ट दिया।
जागरण न्यू मीडिया के हेल्थ और लाइफस्टाइ वर्टिकल की हेड मेघा ममगेन कहती हैं,
आज हरजिंदगी को 3 वर्ष पूरे हो चुके हैं। इस अवसर पर हमने अपने पाठकों के लिए 'Webinar Program' आयोजित किया है। इस कार्यक्रम में देश की कुछ ऐसी सेलिब्रिटीज हिस्सा ले रही हैं, जो अपने-अपने क्षेत्र में बहुत बड़ा नाम बन चुकी हैं। आप इस 'Webinar Program' का हिस्सा बन कर इन सेलिब्रिटीज से अपने मन की बात पूछ सकते हैं।
इस कार्यक्रम की शुरुआत फेमस एस्ट्रोलॉजर पंडित जगन्नाथ गुरु जी और रिद्धी बहल के सेशन से होगी। इस सेशन में वर्ष 2020 में आई कोविड-19 संक्रमण की आपदा से देश कब और कैसे बाहर निकलेगा और अगला वर्ष 2021 कैसा बीतेगा, इन सभी मुद्दों पर बात होगी। वहीँ दुसरे सेशन में हमारे साथ जुड़ेंगी चिन्ना दुआ, प्रीति राठी गुप्ता और राशि मेंडा जो बात करेंगी इच्छाओं की और उन पर बंधी उम्र की रेखा की। इसके बाद आप कवयित्री और अदाकारा प्रिया मलिक से शाम 7: 30 से 8:00 के बीच मिल सकते हैं।
अगले दिन यानी 30 सितंबर को भी हमारा 'Webinar Program' जारी रहेगा। इस दिन कार्यक्रम की शुरुआत स्पेशल न्यूट्रिशन वर्कशॉप से होगी। इस वर्कशॉप में फेमस न्यूट्रिशनिस्ट स्वाति बथवाल से आप डाइट और भोजन से जुड़ी रोचक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यह सेशन सुबह 11:00 से 11:30 बजे तक चलेगा। इसके बाद शाम 5:30 से 6:30 तक हम आपको आईएएफ अनुपमा जोशी और आईपीएस सुतापा सनयाल से मिलवाएंगे। इन दोनों ही महिलाओं की इंस्पायरिंग स्टोरी आपके दिल को छू जाएगी। सेशन के दौरान आपको इनसे बातचीत करने का मौका भी मिलेगा।
प्रोग्राम फ्लो चार्ट
पहले दिन - 29, सितंबर, 2020
11 बजे - 12 बजे: एस्ट्रो सेशन
जगन्नाथ पंडित जी, ज्योतिषी
रिद्धि बहल, वास्तु / ज्योतिष विशेषज्ञ
5:30 बजे - 6:30 बजे: इट्स नेवर टू अर्ली ओर टू लेट
चिन्ना दुआ, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर
राशि मेंडा, CEO
प्रीति राठी गुप्ता, उद्यमी
7:30 बजे - 8:00 बजे: रू - ब - रू: रूहानियत
प्रिया मलिक, कवयित्री और कलाकार
दूसरे दिन - 30 सितंबर, 2020
11:00 बजे - 11:30 बजे: न्यूट्रिशन वर्कशॉप
स्वाति बथवाल, न्यूट्रिशनिस्ट
05:30 बजे - 06:30 बजे : मीट दी वीमेन हू मेड दी डिफरेंस
अनुपमा जोशी, IAF
सुतापा सान्याल, IPS
तो फिर देर किस बात की 'Webinar Program' का हिस्सा बनें और हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों