सावन का महीना सभी के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। इस पूरे महीने में कई प्रमुख त्योहार मनाए जाते हैं। इन्हीं त्योहारों में से एक है हरियाली तीज, लोग काफी दिनों पहले से इसकी तैयारी करते हैं। खासतौर पर शादीशुदा महिलाओं के लिए ये पर्व बहुत ज्यादा मायने रहता है।
इस साल यह त्योहार 31 जुलाई को मनाया जाएगा। मुख्य रूप से हरियाली तीज में सुहागिनें सोलह श्रृंगार करके पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए व्रत उपवास करती हैं और माता पार्वती का पूजन करती हैं।
ऐसा माना जाता है कि इस दिन यदि महिलाएं कुछ विशेष रंगों के वस्त्र पहनती हैं तो ये उनके आने वाले जीवन के लिए विशेष रूप से फलदायी होता है। आइए ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉ आरती दहिया से जानें कि आपकी राशि के लिए हरियाली तीज में किन रंगों का इस्तेमाल शुभ होगा।
मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल को माना जाता है। इसलिए यदि हरियाली तीज के दिन इस राशि की लड़कियां लाल रंग के वस्त्र पहनेंगी तो उनके लिए अत्यंत शुभ होगा। आप लाल रंग के वस्त्र धारण करें और फिर सोलह श्रृंगार करके पार्वती जी का पूजन करें।
इसे जरूर पढ़ें: अगर आपकी राशि मेष है तो भूलकर भी न करें इन रंगों का इस्तेमाल
चूंकि वृषभ राशि का स्वामी शुक्र गृह है इसलिए इस राशि की महिलाऐं हरियाली तीज के दिन सिल्वर या गोल्डन कपड़े पहनकर पूजन करें।
मिथुन राशि का स्वामी का ग्रह बुध होता और बुध का रंग हरा होता है। इसलिए हरियाली तीज के दिन हरे रंगों के वस्त्र धारण करके पूजन करें। आप पार्वती जी को हरी चूड़ियां भी अर्पित कर सकती हैं।
कर्क राशि को चंद्रमा की राशि माना जाता है इसलिए इस राशि की महिलाएं यदि इस दिन यदि नारंगी और लाल रंग के वस्त्र पहनेंगी तो ये उनके लिए अत्यंत फलदायी होगा।
सिंह राशि को सूर्य की राशि माना जाता है इसलिए यदि आप हरियाली तीज के दिन नारंगी कपड़े पहनेंगी तो ये आपके लिए फलदायी होगा।
कन्या राशि का स्वामी ग्रह बुध है। इसलिए कन्या राशि की महिलाएं इस दिन हरे रंग के वस्त्र धारण करेंगी तो ये आपके जीवन में सौभाग्य लाएगा।
इसे जरूर पढ़ें: Hariyali Teej 2022: जानें किस दिन पड़ेगी हरियाली तीज, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व
तुला राशि की महिलाएं हरियाली तीज पर सिल्वर कलर के कपड़े पहन सकती हैं क्योंकि तुला राशि का स्वामी ग्रह शुक्र को माना जाता है। ये रंग इनके जीवन में सौभाग्य ला सकता है।
वृश्चिक राशि की महिलाएं हरियाली तीज पर गहरे लाल या मैरून कपड़े पहन सकती हैं ये आपके जीवन के लिए शुभ होगा और आपसी प्रेम बनाए रखने में मदद करेगा।
धनु राशि की महिलाएं यदि हरियाली तीज के दिन पीले रंग के वस्त्र धारण करेंगी तो ये उनके जीवन में खुशहाली का कारण बनेगा और आपसी सामंजस्य बनाने में मदद करता है।
इस राशि की महिलाएं यदि हरियाली तीज के दिन नीले रंग के वस्त्र धारण करती हैं तो ये उनकी राशि के लिए शुभ होगा।
कुंभ राशि की महिलाएं हरियाली तीज पर यदि हल्के नीले रंग के कपड़े पहनेंगी तो ये आपकी राशि के लिए बेहद शुभ होगा।
मीन राशि का स्वामी ग्रह बृहस्पति है। इसलिए इस राशि की महिलाएं हरियाली तीज के दिन पीले रंग के कपड़े पहन सकती हैं।
इस प्रकार यदि आप हरियाली तीज के दिन होनी राशि के अनुसार कपड़े पहनेंगी तो ये उपाय आपके लिए शुभ होगा और आपके जीवनसाथी के साथ रिश्तों में सामंजस्य बनाने में भी मदद करेगा।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।