सावन के महीने में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज के रूप में मनाया जाता है। यह व्रत मुख्य रूप से भारत के कुछ क्षेत्रों में मनाया जाता है और विवाहित महिलाओं के लिए बहुत महत्व रखता है। इस उत्सव में दिन भर का उपवास, भगवान शिव और पार्वती की पूजा और प्रार्थना शामिल होता है। हालांकि यह व्रत केवल विवाहित महिलाएं ही नहीं बल्कि अविवाहित लड़कियां भी रखती हैं, जिससे उन्हें अच्छे वर की प्राप्ति होती है।
इस साल हरियाली तीज 31 जुलाई की मनाई जाएगी। यह त्योहार सावन में नाग पंचमी से दो दिन पहले मनाया जाता है। इस त्यौहार में विवाहित महिलाऐं पति की लंबी उम्र की कामना के साथ उपवास करती हैं और माता पार्वती का पूजन भगवान शिव के साथ करती हैं। हरियाली तीज में कुंवारी लड़कियों के लिए भी विशेष पूजा नियम हैं। आइए ज्योतषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉ आरती दहिया जी से जानें कि कुंवारी लड़कियां इस दिन कैसे व्रत और पूजन कर सकती हैं जिससे उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो सकें।
इसे जरूर पढ़ें:Hariyali Teej 2022: जानें किस दिन पड़ेगी हरियाली तीज, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व
तीज का पर्व पूरे देश में बहुत ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह त्योहार भारत में कई अलग-अलग नामों से जाना जाता है। उत्तर भारत के क्षेत्रों जैसे बुंदेलखंड, झांसी, राजस्थान आदि में हरियाली तीज को बहुत उत्साह और धूमधाम से मनाया जाता है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बनारस, गोरखपुर, जौनपुर, सुल्तानपुर आदि जिलों में काजली तीज धूमधाम से मनाई जाती है। वहीं भादो के महीने में हरतालिका तीज बड़े ही धूमधाम से मनाई जाती है। तीज में व्रत करने और शिव पार्वती का पूजन करने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।
इसे जरूर पढ़ें:सोमवार के दिन शिव पूजन में भूलकर भी न करें ये गलतियां, हो सकता है भारी नुकसान
हरियाली तीज में यहां बताए नियमों के अनुसार व्रत और पूजन करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ जुड़ी रहें।
Image Credit: Freepik, shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।