Frying Pan Tower Worlds Most Dangerous Hotel: दुनियाभर में कई ऐसे होटल हैं, जहां लोग सिर्फ उनकी सुंदरता को निहारने के लिए रुकना पसंद करते हैं, लेकिन वहीं कुछ ऐसे भी होटल हैं, जो काफी अलग है। आपने 5 स्टार होटल के बारे में तो खूब सुना होगा, लेकिन क्या आपने कभी खतरनाक होटल के बारे में सुना है? ज्यादातर लोग सूकुन और आराम के लिए होटल रूम बुक करते हैं।
वहीं, कुछ ऐसे भी लोग होते हैं, जो एडवेंचर को एक्सपीरियंस करने के लिए दुनिया के अनोखे होटल रूम्स बुक करते हैं। आज हम आपको फ्राइंग पैन टावर होटल के बारे में बताने वाले हैं, जो बहुत ही ज्यादा खतरनाक है। इसके नीचे खतरनाक शार्क ताक लगाए बैठी रहती है।
दुनिया का सबसे खतरनाक होटल
नॉर्थ कैरोलिना के तट से 34 मील दूर बने इसे होटल को दुनिया का सबसे खतरनाक होटल माना जाता है। एडवेंचर और एक्साइटमेंट पसंद करने वालों के लिए ये जगह किसी गोल्डन चांस से कम नहीं है। अगर आप कमजोर दिल के हैं, तो ये जगह आपके लिए बिल्कुल भी नहीं है। इसके चारों तरफ भूखी शार्क हर वक्त तैरती नजर आती हैं। इस लोकेशन तक पहुंचने के लिए केवल हेलीकॉप्टर ही एकमात्र सहारा है। आप यहां बोट के जरिए भी नहीं आ सकते। अगर आप खुद को खतरों का खिलाड़ी मानते हैं, तो ये जगह आपके ही लिए है।
फ्राइंग पैन टावर होटल
फ्राइंग पैन टावर नॉर्थ कैरोलिना के समुद्र तट से 34 मील दूर है। पहले ये कोस्ट गार्ड लाइट स्टेशन के तौर पर काम करता था, जिसे बाद में होटल में बदल दिया गया। अब ये सोलर-पावर से चलने वाला होटल बन चुका है।
इतना आता है खर्च
इस होटल में रहना बहुत ही ज्यादा महंगा है। यहां एक व्यक्ति के रहने का खर्च 498 डॉलर यानी 40 हजार 871 रुपये तक आता है। ये पूरा होटल अटलांटिक सागर के बीच में महज 4 खंभों पर खड़ा है। यहां हर तरह की सुविधा मिलती है। होटल की छत पर एक हैलीपैड भी है। इस होटल में सात बेडरूम, रसोई, स्टोररूम, ऑफिस, मनोरंजन क्षेत्र और शौचालय जैसी सुविधा में मिलती है।
रिचर्ड नील ने बनाया होटल
इस टावर का निमार्ण पहले जहाजों के सुरक्षा गार्ड के तौर पर हुआ था। हालांकि, आगे चलकर ओक्लाहोमा के रिचर्ड नील ने साल 2010 में इसे बदलने की प्लानिंग की और इसे फ्राइंग पैन टॉवर नाम से एक होटल में बदल दिया।
यह भी देखें- ये हैं भारत के 5 सबसे महंगे होटल, 1 रात ठहरने के लिए देनी पड़ेगी ढेर सारी रकम
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों