कई बार हमारे द्वारा किया गया कोई भी कार्य घर की शांति को नष्ट करने और धन हानि का कारण बन सकता है और कुछ उपाय घर की सुख समृद्धि को बनाए रखने में मदद करते हैं। हर एक दिन कुछ उपायों को आजमाकर घर में शांति बनाए रखी जा सकती है।
ऐसे ही कुछ उपाय रविवार के दिन आजमाकर घर को आर्थिक रूप से मजबूत किया जा सकता है और घर में सुख समृद्धि लाई जा सकती है। आइए नई दिल्ली के जाने माने पंडित, एस्ट्रोलॉजी, कर्मकांड,पितृदोष और वास्तु विशेषज्ञ प्रशांत मिश्रा जी से जानें ऐसे कुछ उपायों के बारे में जिन्हें रविवार के दिन आजमाकर घर में निश्चित ही धन लाभ पाया जा सकता है।
सूर्य को अर्घ्यदें
मान्यता है कि रविवार के दिन यदि उगते और अस्त होते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है तो व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। रुके हुए कार्य पूर्ण हो जाते हैं और धन की प्राप्ति होती है। रविवार की सुबह प्रथम स्नान आदि करके सूर्य देव को जल से अर्घ्य दें और जल के लोटे में थोड़ा सिंदूर और तिल डालें। ॐ सूर्य देवाय नमः का जाप करते हुए सूरज को अर्घ्य देने से माता लक्ष्मी की विशेष कृपा दृष्टि प्राप्त होती है।
इसे जरूर पढ़ें:Vastu Tips: इन 5 वस्तुओं में होता है देवी लक्ष्मी का वास, घर में रखने से होता है धन लाभ
पीपल के पेड़ में दीया जलाएं
ऐसी मान्यता है कि पीपल के पेड़ में माता लक्ष्मी का वास होता है और इसकी पूजा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं तथा घर को धन धान्य से भर देती हैं। खासतौर पर यदि रविवार को संध्या काल में पीपल के वृक्ष के नीचे चौमुखा दीपक जलाया जाए तो घर में धन संपत्ति तो आती है और माता लक्ष्मी की विशेष कृपा भी प्राप्त होती है। ऐसा करने से बहुत दिनों से रुका हुआ धन भी वापस मिल जाता है और व्यक्ति कर्ज से मुक्त हो जाता है। खासतौर पर स्त्रियों के लिए ये दीपक प्रज्वलित करना विशेष फलदायी होता है।इसके अलावा घर की स्त्रियों को घर के मुख्य द्वार पर दीपक प्रज्ज्वलित करके रखना चाहिए। इससे घर में माता लक्ष्मी का आगमन होता है।
घर के सदस्यों को एक साथ पूजन करना चाहिए
रविवार का दिन मुख्य रूप से सूर्य देवता का दिन माना जाता है और ये गणपति को भी समर्पित माना जाता है। इसलिए इस दिन यदि घर के मंदिर में दीपक प्रज्ज्वलित करके घर के सभी लोग एक साथ पूजन करते हैं तो ये विशेष रूप से फलदायी होता है। ऐसा करने से गणपति प्रसन्न होते हैं और उनके पूजन से माता लक्ष्मी अपने भक्तों की आर्थिक स्थिति ठीक करती हैं। यदि आपका धन व्यर्थ के कामों में व्यय हो रहा है तो रविवार को समस्त परिवार समेत पूजन और आरती करें और एक दूसरे के माथे पर तिलक लगाएं।
मछलियों को भोजन दें
कहा जाता है कि पानी में माता लक्ष्मी का वास होता है क्योंकि माता लक्ष्मी समुद्र मंथन के दौरान पानी से ही निकली थीं। इसलिए यदि रविवार के दिन नदी या तालाब में निवास करने वाली मछलियों को आटे की गोली खिलाई जाए तो लक्ष्मी माता की विशेष कृपा प्राप्त होती है। ऐसा करने से घर में शांति बनी रहती है और घर धन धान्य से पूर्ण हो जाता है।
सूर्य देवता की पूजा
रविवार सूर्य देवता का दिन होता है इसलिए इस दिन मुख्य रूप से सूर्य देवता का पूजन करना चाहिए। इस दिन उगते सूरज को नमन करते हुए शुद्ध तन और मन से आदित्य ह्रदय स्तोत्र का पाठ करने से घर में सुख समृद्धि के साथ धन की प्राप्ति भी होती है। पंडित प्रशांत मिश्रा जी बताते हैं कि रविवार के दिन माता गायत्री का पूजन करना भी धन लाभ से पूर्ण करता है।
नई झाड़ू खरीदें
कहा जाता है कि रविवार के दिन घर में नया झाड़ू जरूर लाएं और इस झाड़ू से पूरे घर की सफाई करें। ऐसा करने से माता लक्ष्मी घर में धन की वर्षा करती हैं। वहीं यदि घर से झाड़ू हटाना हो तो भूलकर भी रविवार के दिन इसे न हटाएं नहीं तो लक्ष्मी माता रुष्ट हो सकती हैं और घर में कलह कलेश के साथ धन की हानि भी हो सकती है।
इसे जरूर पढ़ें:धन लाभ के लिए झाड़ू से जुड़े 5 जरूरी वास्तु टिप्स पंडित जी से जानें
गाय को रोटी खिलाएं
गाय में 33 करोड़ देवी देवताओं का वास होता है और ऐसा माना जाता है कि गाय को रोटी खिलाने से सभी देवी देवताओं की कृपा एक साथ प्राप्तहोती है। खासतौर पर रविवार के दिन गाय को घी लगी हुई रोटी गुड़ के साथ खिलाएं। ऐसा करने से घर धन और धान्य से भर जाएगा।
एस्ट्रो के ये सभी उपाय आपको कुछ ही दिनों में मालामाल कर सकते हैं। इसलिए रविवार के दिन ये उपाय जरूर आजमाएं और माता लक्ष्मी की कृपा पाएं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit: freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों