herzindagi
basic relationship rules for in laws

ससुराल वालों से कभी खराब नहीं होंगे आपके रिश्ते, अपनाएं ये 5 आसान टिप्स

लड़कियों को शादी के बाद ससुराल वालों को संभालना शुरुआत में काफी मुश्किल होता है। हालांकि कुछ तरीकों को अपना कर रिश्ते को मजबूत बनाया जा सकता है। इसके लिए एक्सपर्ट से जानिए टिप्स।
Editorial
Updated:- 2024-04-16, 20:08 IST

शादी के नाम से ही हर लड़की नर्वस हो जाती है। क्योंकि उनके मन में ससुराल वालों के साथ रिश्ते को लेकर कई सारे सवाल उठ रहे होते हैं। क्योंकि भारत में शादियां सिर्फ एक लड़का और लड़की के बीच नहीं होती। बल्कि यह दो परिवारों के बीच का रिश्ता भी होता है। ऐसे में, हर महिला को नए परिवार और रिश्ते को संभालने का डर रहता है। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा ही हाल है, तो ये आर्टिकल आपके लिए है। यहां हम आपको कुछ टिप्स बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप अपने ससुराल वालों को आसानी से संभाल सकती हैं। तो चलिए ओंटोलॉजिस्ट  और रिलेशनशिप एक्सपर्ट आश्मीन मुंजाल से जानते हैं कि कैसे ससुराल के सदस्यों को हैंडल किया जा सकता है।

इफेक्टिव कम्यूनिकेशन

how to handle in laws

कम्यूनिकेशन किसी भी रिश्ते हेल्दी बनाने के लिए जरूरी होता है। यह आपको विश्वास और समझ विकसित करने में मदद करता है। ऐसे में, आप अपने ससुराल वालों के लिए कुछ समय निकालें और अपने विचारों, भावनाओं और मुद्दों पर खुलकर चर्चा करें। परेशानी को कम करने और संभालने के लिए एक-दूसरे से बात करना बहुत जरूरी होता है। ध्यान रखें संचार कभी भी एकतरफा नहीं होता, इसलिए उनके दृष्टिकोण और सुझावों को भी जरूर सुनें।

धैर्य और प्रयास से रिश्ते बनाएं मजबूत

in laws relationship tips

ससुराल वालों के साथ एक स्वस्थ, सम्मानजनक और प्यार भरा रिश्ता कायम रखने के लिए धैर्य और प्रयास की आवश्यकता हो सकती है। क्योंकि मजबूत बंधन बनाने में समय लगता है। इसके लिए आपको धैर्य रख कर कोशिश करते रहनी होगी।

ससुराल वालों का सम्मान करें

how to handle in laws who don't like you

अपने ससुराल वालों द्वारा से मिले समर्थन और दयालुता को स्वीकार करके आपको उनका सम्मान हमेशा करना चाहिए। इसके लिए आप उन्हें धन्यवाद कहकर या उनके साथ समय बिताकर अपनी दयालुता व्यक्त कर सकती हैं। ये छोटी-छोटी चीजें वास्तव में आपके रिश्तों को सुधार सकती हैं और एक अटूट संबंध बना सकती हैं।

आपस की समानताऔं को समझें 

अपने और अपने ससुराल वालों के बीच समानताएं तलाशने की कोशिश करें। एक बार जब आप जान जाएंगी कि आपकी कौन-सी समान रुचियां हैं, तो आप उन पर ध्यान दे सकते हैं। साथ ही, उस चीज का फायदा भी उठा सकते हैं। समानताएं नेचर, पसंद-नापसंद, खाना बनाना, बागवानी करना आदि की हो सकती है, जो आपको एक मजबूत संबंध बनाने में हेल्प करता है।

इसे भी पढ़ें- बनना चाहती हैं बेस्ट बहू, तो शादी के बाद ससुराल वालों को ऐसे करें इंप्रेस

मिलनसार बनने की करें कोशिश 

 rules for a happy relationship

आपको अपने ससुराल वालों के साथ अधिक घुलने-मिलने का प्रयास करना चाहिए। उन्हें अपने विशेष आयोजनों, यात्राओं आदि सभी चीजों में शामिल करें। इससे परिवार वालों को खुशी होगी और आपका रिश्ता भी मजबूत होगा। इसके अलावा, आपको अपने जीवन के प्रमुख निर्णयों में भी घर वालों को शामिल करना चाहिए। यही नहीं, उनका मार्गदर्शन और सलाह भी आपको मांगनी चाहिए। इससे ससुराल वालों को भी एहसास होगा कि आपके लिए वो कितने मायने रखते हैं। फिर, सास, ससुर, देवर आदि जो भी सदस्य हैं सभी के साथ आपका रिश्ता स्ट्रांग हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- आपके पार्टनर के पेरेंट्स आपको पसंद नहीं करते! तो कुछ इस तरह सवारें उनके साथ अपना रिश्ता

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image credit- Herzindagi

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।