Independence Day 2023: 15 अगस्त आने वाली है। ऐसे में अभी से ही लोगों के अंदर उत्साह दिखना शुरु हो गया है। 15 अगस्त के दिन भारत का हर नागरिक देश भक्ति में डूबा होता है। यह दिन उन स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानी याद करने का है जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे। आज हम आपको स्वतंत्रता दिवस के बारे में 5 रोचक तथ्य बताने वाले हैं।
पहली बार भारत का झंडा (National Flag) कलकत्ता के पारसी बागान स्क्वैर में 1906 में फहराया गया था। इस झंडे पर धार्मिक चिन्ह बने थे और आठ गुलाब थे जिनपर वंदे मातरम् लिखा था।
15 अगस्त तक भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा रेखा का निर्धारण नहीं हुआ था। इसका फैसला 17 अगस्त को रेडक्लिफ लाइन की घोषणा से हुआ।
बता दें कि साल 2002 से पहले भारत की आम जनता को स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के अलावा राष्ट्रीय ध्वज फहराने की इजाजत नहीं थी। इसके बाद 2002 में सुप्रीम कोर्ट ने फ्लैग कोड में बदलाव कर लोगों को कभी भी झंडा फहराने की मंजूरी दे दी।
इसे जरूर पढ़ें- Independence Day Quotes in Hindi: दिल में देशभक्ति का जज्बा जगाना है तो अपनों को भेजें ये देशभक्ति मैसेज
यदि तिरंगा फट जाता है तो इसे दफनाया जा सकता है या फिर अग्नि के हवाले किया जाता है। साथ ही दफनाने या अग्नि क्रिया करने के बाद मौन रखा जाता है।
इसे जरूर पढ़ें- गणतंत्र और स्वतंत्रता दिवस में क्या अंतर है? जानें इतिहास
हर स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय प्रधानमंत्री लाल किले से झंडा फहराते हैं। लेकिन 15 अगस्त, 1947 को ऐसा नहीं हुआ था। लोकसभा सचिवालय के एक शोध पत्र के मुताबिक नेहरू ने 16 अगस्त, 1947 को लाल किले से झंडा फहराया था।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Photo Credit: instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।