रेफ्रिजरेटर के साथ ही वॉशिंग मशीन एक ऐसी चीज है, जो आपको हर घर में मिलेगी। यह आज के समय में सबसे ज्यादा जरूरी है। छोटे कपड़ों से लेकर, कमरे के पर्दे, बेडशीट कवर्स सब कुछ धोना कितना आसान हो जाता है। वॉशिंग कैसी भी हो, होनी चाहिए बस। लेकिन क्या आपको पता है कि बाजारों में कितनी तरह की वॉशिंग मशीनें उपलब्ध हैं। सेमी ऑटोमेटिक, फुली ऑटोमेटिक, फ्रंट लोडेड, टॉप लोडेड, इंटीग्रेटेड आदि। ये अलग-अलग तरह की मशीनें अलग तरह से काम भी करती हैं। ऐसी ही कुछ मशीनों के बारे में आइए विस्तार से जानें।
टेक्नोलॉजी में हर दिन कुछ नया होता रहता है। वॉशिंग मशीन को भी हम टेक्नोलॉजी वंडर कहें, तो गलत नहीं होगा, आखिर यह भी तो हमारे कामों को आसान कर रही है। आइए देखें कि वॉशिंग मशीन किस तरह हमारे काम को आसान बना रही है।
वॉशिंग मशीन ने हमें उस समय को बचाने में मदद की है जो हम अपने कपड़े धोने में खर्च कर दिया करते थे। हमने कभी सोचा भी नहीं था कि इसकी मदद से हम मल्टी टास्क कर सकते हैं। जब तक हमारे कपड़े धुल रहे होते हैं, हम अपना बाकी काम निपटा लेते हैं।
वॉशिंग मशीनों के आने के साथ ही, हमारे कपड़े धोने की परेशानी से निपटारा हो गया है। किसी तरह के एफर्ट्स जैसे शरीर को थकाना, कम हो गया है। इसके साथ ही कपड़े धोने की प्रक्रिया और वॉशिंग मशीन के फीचर्स की वजह से हमारे कपड़ों की देखभाल भी हो जाती है।
इसे भी पढ़ें : कहीं इन चीजों को भी वॉशिंग मशीन में धोने की भूल तो नहीं करतीं आप?
वॉशिंग मशीन अलग-अलग साइकल्स के साथ आती हैं। जैसे, अगर आपको भारी कपड़े धोने हैं, तो इसके लिए एक हेवी साइकल वाली वॉशिंग मशीन आएगी। ऐसे कपड़ों के लिए जिन्हें ज्यादा देखभाल की जरूरत होती है या वो नाजुक होते हैं, उन्हें डैमेज होने से बचाने के लिए इन अलग-अलग साइकल पर मशीन को सेच किया जा सकता है। कपड़ों को डैमेज होने से बचाने के लिए सही वॉश साइकल का इस्तेमाल करना जरूरी है।
अब यह भी जानें कि बाजार में कितने तरह की वॉशीन मशीन मौजूद हैं।
अगर आपके पास छोटी जगह है और आपको कई सारे कपड़े धोने होते हैं, तो यह वॉशिंग मशीन बहुत बढ़िया है। इसमें बहुत सारे पानी की जरूरत भी नहीं होती। इसका इंटीरियर बड़ा होता है, जिसमें आप खूब सारे कपड़े आसानी से धो सकती हैं।
इसे भी पढ़ें :वॉशिंग मशीन को सालों साल चलाने के लिए अपनाएं यह टिप्स
अगर आप फुल-सर्विस लॉन्ड्री का विकल्प चाहती हैं, तो यह स्टैकेबल वॉशर-ड्रायर एक अच्छा विकल्प है। इस मशीन के लिए आपको बहुत जगह नहीं चाहिए होती। इसे लॉन्ड्री सेंटर भी कहा जाता है। इसमें ड्रायर वॉशर के बगल में फिट करने की बजाय ऊपर फिट किया जाता है।
यह आम किस्म की वॉशिंग मशीन है। इसमें आप कपड़े डालिए और लिड लगा दीजिए। सारे जरूरी फंक्शन सेट करने के बाद, मशीन अपने आप ही काम करती है और कपड़े धोने से लेकर उसे सूखाने तक की प्रक्रिया हो जाती है।
अगर आप छोटे से घर या ऐसे अपार्टमेंट में रह रहे हैं, जहां एक बड़ी वॉशिंग मशीन नहीं रख सकतीं, तो यह आपके लिए अच्छा विकल्प है। अगर आपके घर में इतना स्पेस नहीं है, जितना एक मशीन को चाहिए, तो ही इसे खरीदें, क्योंकि इसकी कैपेसिटी कम होती है।
इन मशीनों के आगे एक कपबोर्ड डोर लगाया जाता है। इन्हें अक्सर किचन में ही लगाया जाता है और कहीं नहीं लगाया जाता। इसकी वजह यह है क्योंकि किचन यूनिट्स मशीन को स्थिरता देती है और यह आपके डेकोर के साथ भी जंचती है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे लाइक और शोयर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरीज पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के साथ।
Image credit : freepik images & unsplash
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।