किसी भी प्लांट की बेहतर ग्रोथ के लिए सिर्फ धूप और पानी देना ही पर्याप्त नहीं होता है। बल्कि इसके साथ-साथ उसे समय-समय पर खाद देना भी जरूरी होता है। जब आप फर्टिलाइजर का इस्तेमाल करते हैं तो इससे पौधों की ग्रोथ को एक बूस्ट मिलता है। हालांकि, यहां आपको यह भी ध्यान देना चाहिए कि आप किस मौसम में और किस तरह की खाद का इस्तेमाल कर रहे हैं।
अगर खाद को गलत समय पर पौधों में डाला जाए या फिर गलत तरह की खाद का इस्तेमाल किया जाए तो वे पौधों को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। उदाहरण के तौर पर, गर्मी के मौसम में अगर आप खाद का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपको कुछ तरह की खाद से बचना चाहिए।
यह मौसम कई तरह के पौधों के लिए काफी अच्छा माना जाता है। लेकिन अगर आप गलत खाद का चयन करते हैं तो यह आपके पौधे को जला भी सकता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसी ही खाद के बारे में बता रहे हैं, जिनका इस्तेमाल गर्मी के दिनों में नहीं करना चाहिए-
गर्मियों के दौरान आपको उन फर्टिलाइजर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, जिनमें नाइट्रोजन की मात्रा अधिक होती है। इस बात में कोई दोराय नहीं है कि नाइट्रोजन पौधों की ग्रोथ के लिए बेहद जरूरी है, लेकिन गर्मी के मौसम में अगर इसकी अधिकता हो जाती है तो इससे पौधों को नुकसान पहुंच सकता है। नाइट्रोजन रिच फर्टिलाइजर पौधों में तेजी से पत्तियों के विकास को प्रोत्साहित करते हैं। गर्मियों के दौरान अत्यधिक पत्ते बढ़ने से पानी की मांग बढ़ सकती है। साथ ही साथ, इससे गर्मी के तनाव और बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है (क्या है लिक्विड फर्टिलाइजर)।
इसे भी पढ़ें: घर पर बने इन फर्टिलाइजर का करें इस्तेमाल, सब्जियों से भर जाएगा गार्डन
जहां तक संभव हो, गर्मी के मौसम में केमिकल फर्टिलाइजर का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। दरअसल, केमिकल फर्टिलाइजर स्वभाव में गर्म होते हैं और इसलिए अगर इनका इस्तेमाल किया जाता है तो इससे पौधो का तनाव बढ़ सकता है। इतना ही नहीं, कुछ केमिकल फर्टिलाइजर जैसे यूरिया या अमोनियम नाइट्रेट आदि नाइट्रोजन को रिलीज करते हैं, जिससे भी प्लांट को नुकसान पहुंचता है। इसलिए, आप इन्हें अवॉयड ही करें।
गर्मी के मौसम में जब आप प्लांट में खाद मिलाते हैं तो टाइमिंग का ख्याल रखना भी बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। हमेशा ध्यान रखें कि आप खाद डालने के लिए सुबह या शाम का समय चुनें। इस दौरान तापमान अपेक्षाकृत ठंडा होता है। अगर आप तपती दोपहर में पौधों में खाद डालते हैं तो ऐसे में इसके पोषक तत्व पौधे की पत्तियों (पौधों के पीले पत्तों की कैसे करें देखभाल) को जला सकते हैं या पौधे की जड़ों को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। इतना ही नहीं, इस मौसम में खाद का इस्तेमाल करने से पहले और बाद में पौधों में पानी भी अवश्य डालें।
इसे भी पढ़ें: गर्मियों में खाद कब और कैसे इस्तेमाल करना चाहिए? जानें
गर्मी के मौसम में अगर आप पौधों की बेहतर ग्रोथ होते हुए देखना चाहते हैं तो ऐसे में आप आर्गेनिक फर्टिलाइजर या फिर स्लो रिलीज फर्टिलाइजर का इस्तेमाल करें। ये फर्टिलाइजर धीरे-धीरे पोषक तत्व छोड़ते हैं, जिससे पौधों को अधिक संतुलित और निरंतर भोजन मिलता है जो गर्म मौसम में हानिकारक हो सकता है। इतना ही नहीं, आर्गेनिक फर्टिलाइजर मिट्टी की संरचना में सुधार करते हैं और लाभकारी माइक्रोबियल एक्टिविटी को सपोर्ट है। ऐसे में प्लांट पर सकारात्मक असर पड़ता है।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।