Indian Politician: इन नेताओं की बहनें पॉलिटिशियन से शादी करने के बाद भी राजनीति में नहीं आईं नजर

Famous Politicians: कई नेता ऐसे है जिनकी बहनों की शादी पॉलिटिशियन संग हुई है इसके बावजूद भी वह राजनीतिक में एंट्री नहीं ली। 

 

famous politician

Famous Politicians: भारतीय राजनीति में कई ऐसे लोग है जिनकी बहनों की शादी राजनीति में हुई हैं। इतना ही नहीं, उनके भाई भी राजनीति से ही ताल्लुक रखते हैं। इसके बाद भी उनकी बहनों ने पॉलिटिक्स से दूरी बना रखी है।

अनुराधा प्रसाद

केंद्रीय मंत्री रह चुके रविशंकर प्रसाद की बहन अनुराधा प्रसाद ने अब भी पॉलिटिक्स से दूरी बना रखी हैं। जब भी अनुराधा प्रसाद की शादी कांग्रेस के सदस्य राजीव शुक्ला संग हुई हैं। हालांकि अनुराधा प्रसाद मीडिया संस्थान चलाती हैं वह खुद भी पत्रकारिता क्षेत्र में काफी एक्टिव रहती हैं।

ज्योतिरादित्य सिंधिया

ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया एक भारतीय राजनेता हैं। जो नागरिक उड्डयन मंत्री के रूप में कार्यरत हैं। इतना ही नहीं, वह मध्य प्रदेश राज्य से राज्य सभा में संसद सदस्य हैं। उनकी बहन चित्रांगदा सिंह ने भी कांग्रेस कार्यरत विक्रमादित्य से शादी रचाई है। वह खुद पॉलिटिक्स से दूरी बनाकर रखना पसंद करती हैं।

उमर अब्दुल्ला

उमर अब्दुल्ला भारतीय नेता और कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री हैं। उनकी बहन यानी सारा की शादी सचिन पायलट से हुई है। वह राजस्थान सरकार में पूर्व उपमुख्यमंत्री रह चुके हैं। उनकी पत्नी अपनी पॉलिटिक्स से दूरी बनाकर ही रखती है। उन्हें कभी पार्टी के साथ नहीं देखा गया है।

यह भी पढ़ें:सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले दुनिया के इन 3 पॉलिटिशियन के बारे में जानिए कुछ खास बातें

तेजस्वी यादव

famous indian politicians and their sisters who are not in politics

तेजस्वी प्रसाद यादव वर्तमान में बिहार के उपमुख्यमंत्री है व बिहार विधानसभा में राघोपुर से विधायक है। उनकी बहन राजलक्ष्मी की शादी सपा में सांसद रह चुके तेजप्रताप सिंह यादव से हुई है। भाई और पति दोनों ही राजनीति से ताल्लुक रखते है इसके बाद भी राजलक्ष्मी पॉलिटिक्स से दूरी बनाकर रखना पसंद करती हैं।

यह भी पढ़ें: आजाद भारत...तो फिर क्यों राजनीति और ब्यूरोक्रेसी में महिलाओं की कम है भागीदारी?

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

image credit: instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP