कौन पहन सकता है Jade Stone और क्या हैं इसके फायदे, एक्सपर्ट से जानें

जेड स्टोन के कई फायदे होते हैं और इसे किस तरह से पहना जाए और कौन इसे पहन सकता है इसके बारे में जानिए एक्सपर्ट से। 

jade stone and its benefits for us

फैशन की दुनिया तेज़ी से बदलती है, लेकिन कुछ ऐसे ट्रेंड्स भी होते हैं जो हमेशा एक जैसे ही रहते हैं। इन्हीं में से एक ट्रेंड है जेमस्टोन्स पहनने का ट्रेंड जिसे नेता-अभिनेता से लेकर नौकरीपेशा इंसान तक सभी पहनते हैं। अलग-अलग रंगों में आने वाले स्टोन्स काफी ज्यादा खूबसूरत भी लगते हैं और साथ ही साथ ये हीलिंग प्रॉपर्टीज के साथ आते हैं। अधिकतर देखा गया है कि ये जेम स्टोन्स अलग-अलग लोगों पर अलग तरह का असर करते हैं।

अमिताभ बच्चन, ए.आर. रहमान, एकता कपूर जैसे कई सेलेब्स जेमस्टोन्स को बहुत लकी मानते हैं और उन्हें पहनते हैं। भारतीय सेलेब्स अधिकतर ऐसे स्टोन्स धारण करते हैं और अब ये ट्रेंड एक बड़ा मार्केट बन चुका है और हीलिंग क्रिस्टल्स की मांग बहुत बढ़ गई है। इनकी मांग अब अंतरराष्ट्रीय मार्केट तक भी पहुंच गई है और देसी कंपनियों में निवेश भी हो रहा है। हालांकि, ये सबसे बड़ा सवाल माना जा सकता है कि आखिर कौन सा जेम स्टोन पहना जाए और उसका असर हमारी जिंदगी पर कैसा होगा?

इन सभी स्टोन्स के मुकाबले जेड स्टोन को इन दिनों काफी महत्व दिया जा रहा है। ये न सिर्फ अच्छे लक के लिए पहना जाता है बल्कि इसका इस्तेमाल ब्यूटी इंडस्ट्री में भी किया जाता है। ये जेमस्टोन बहुत ही ज्यादा फेमस हो रहा है और प्राचीन काल से ही इसका महत्व माना जाता है। इसके कई फायदे हैं और ये एक जेमस्टोन आपके कई उलझे हुए काम भी सुलझा सकता है, लेकिन आखिर इसे धारण कैसे करना चाहिए और किसे करना चाहिए ये भी जान लीजिए।

jade stone expert adviceq

इसे जरूर पढ़ें- Vastu Tips : घर में छिपकलियों का आना हो सकता है शुभ संकेत, एक्सपर्ट से जानें क्या कहता है वास्तु

GemPundit के फाउंडर और जेमस्टोन एक्सपर्ट नितिन यादव ने इस बारे में हमसे डिटेल में बात की और बताया कि कैसे जेड स्टोन शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक तौर पर हमसे जुड़ सकता है और किन लोगों को फायदा पहुंचा सकता है।

क्या होता है जेड स्टोन?

जेड स्टोन एक तरह का 'ड्रीम स्टोन' होता है और ये हमारे सपनों को पॉजिटिव बनाने की ताकत रखता है। जेड स्टोन दो कैटेगरी में विभाजित किए जा सकते हैं जिसमें नेफ्राइट और जेडाइट शामिल हैं।

नेफ्राइट स्टोन (Nephrite stone) - ये वो स्टोन होते हैं जो अपनी क्वालिटी के लिए जाने जाते हैं और इसे पहनने वाले की छवि को सबसे बेस्ट बनाता है। ये दूर-दर्शिता, सहज ज्ञान और अनुभूति के लिए प्रेरित करता है।

जेडाइट (Jadeite)- जेड स्टोन नेफ्राइट की तुलना में थोड़ा सा हार्ड होता है। इसमें अलग मिनरल कम्पोजिशन होता है।

क्या होते हैं जेड स्टोन्स के फायदे?

जेड स्टोन कई रंगों में पाए जाते हैं हरा, पीला, लाल, काला, सफेद, ट्रांसपेरेंट, ग्लास टाइप आदि कई तरह के स्टोन्स आपको मार्केट में मिल जाएंगे। ये इंसान की पर्नालिटी, कॉन्फिडेंस और आत्मनिर्भरता को प्रमोट करता है।

jade stone types

अलग-अलग जेड स्टोन दिल, मुकुट और सौर जाल चक्र (हार्ट, क्राउन और सोलर प्लेक्सस चक्र) को एक्टिवेट कर सकते हैं। सभी का असर पहनने वाले पर अलग तरह से होता है। ये फर्टिलिटी, शांति और बुद्धि का प्रतीक भी माने जाते हैं और खासतौर पर बच्चे के जन्म में मददगार साबित हो सकते हैं। ये कई बार कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से जोड़े जाते हैं जैसे किडनी की प्रॉब्लम, दिल से जुड़ी समस्याएं, शरीर के फ्लूइड्स को फिल्टर करने की समस्या, इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने की समस्या, शरीर से टॉक्सिन निकालने की समस्या आदि को हल करने के लिए ये इस्तेमाल किया जा सकता है।

ये स्टोन स्किन से जुड़ी समस्याओं के लिए भी अच्छा माना जा सकता है। जेड स्टोन को साफ, स्मूथ और कसी हुई त्वचा और कॉम्प्लेक्शन के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

इसे जरूर पढ़ें- धन लाभ और सुख समृद्धि के लिए रविवार के दिन जरूर करें एस्ट्रो के ये 7 उपाय

किसे पहनना चाहिए जेड स्टोन?

जेड स्टोन सही मायनों में बुद्धि और बेहतर सोच के लिए पहना जाता है और इसलिए वो लोग जिन्हें फैसले लेने में दिक्कत होती है या फिर कोई रास्ता नहीं दिखता उन्हें ये पहनना चाहिए। हालांकि, देखा जाए तो हर कोई जेड स्टोन पहन सकता है क्योंकि ये पॉजिटिव सोच और अच्छी किस्मत को प्रमोट करता है।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी तो इसे शेयर जरूर करें और ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP