herzindagi
shopping malmas main

एक्सपर्ट से जानें मलमास में कब कर सकती हैं खरीदारी

मलमास में वैसे तो किसी भी शुभ कार्य को करने की मनाही होती है। लेकिन अगर आप किसी तरह की खरीदारी करना चाह रही हैं तो वास्तु एक्सपर्ट आपको इस महीने की शुभ तिथियों के बारे में बता रहे हैं। 
Editorial
Updated:- 2020-09-09, 16:14 IST

मलमास, यानि कि पुरुषोत्तम मास का आरम्भ 18 सितंबर से हो रहा है। मलमास को अधिक मास और पुरुषोत्तम मास भी कहा जाता है। शास्त्रों के अनुसार धर्म कर्म की दृष्टि से मलमास का अलग महत्त्व है। वहीं शुभ कार्यों के लिए यह मास उत्तम नहीं माना जाता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार मलमास प्रत्येक तीन वर्ष में एक बार आता है। मलमास को अधिक मास और पुरुषोत्तम मास भी कहा जाता है। ऐसी मान्यता है कि मलमास में शादी विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन आदि जैसे शुभ और मांगलिक कार्य करना पूरी तरह वर्जित है। मलमास में पूजा पाठ, व्रत, उपासना, दान और साधना को सर्वोत्तम माना गया है।  मान्यताओं के अनुसार मलमास में भगवान का स्मरण अत्यंत लाभकारी होता है। मलमास में ऐसा भी कहा जाता है कि किसी नए सामान की खरीदारी भी नहीं करनी चाहिए। लेकिन अगर आप खरीदारी करना चाहती हैं तो जाने माने ज्योतिषी और वास्तु विशेषज्ञ आचार्य मनोज श्रीवास्तव जी बता रहे हैं कि मलमास की किन तिथियों में आप खरीदारी कर सकती हैं जिससे आपको धन हानि न हो। 

 

क्या है मलमास या अधिकमास  

हिन्दू पंचांग के अनुसार पूरे साल में सूर्य और चन्द्रमा के आधार पर 12 महीने होते हैं। सूर्य वर्ष 365 दिन और करीब 6 घंटे का होता है, वहीं चंद्र वर्ष 354 दिनों का माना जाता है। इन दोनों वर्षों के बीच करीब 11 दिनों का फासला होता है। यह फर्क तीन साल में एक महीने के बराबर हो जाता है। इसी अंतर को पूरा करने के लिए  हर तीन साल में एक चंद्र मास अलग से अस्तित्व में आता है। बढ़ने वाले इस महीने को ही अधिक मास या मलमास कहा जाता है (सितम्बर में कैसा होगा आपका भविष्य)। 

इसे जरूर पढ़ें :September 2020 Horoscope: हेल्‍थ, वेल्‍थ, रिलेशनशिप, प्रोफेशन और पर्सनल लाइफ के लिए कैसा रहेगा यह महीना, पंडित जी से जानें

मलमास में क्या न करें 

shopping malmas ()

इस वर्ष मलमास या खरमास 18 सितंबर से शुरू होकर 16 अक्टूबर तक रहेगा। इस समय कोई भी खरीददारी जैसे घर, मकान, गहने, शादी विवाह की खरीददारी करना शुभ नहीं माना जाता है। इस दौरान घर बनवाना या घर से सम्बंधित किसी सामान की खरीददारी भी नहीं करनी चाहिए। खरमास में मुंडन, नामकरण, शादी से सम्बंधित कोई भी कार्यक्रम नहीं करना चाहिए। यह मान्यातएं सिर्फ शुभ कार्यों और मकान-गहने आदि जैसी खरीददारी के लिए हैं। 

इसे जरूर पढ़ें : Numerology September 2020: इस महीने किस अंक के लोगों के चमकेंगे सितारे, एक्‍सपर्ट से जानें

कब करें खरीदारी 

shopping malmas ()

दैनिक उपयोग में लायी जाने वाली वस्तुओं को आप मलमास के किसी भी दिन खरीद सकते हैं। मलमास  में कुछ तिथियां शुभ हैं जिनमें आप खरीददारी कर सकते हैं।  

सितम्बर और अक्टूबर माह की शुभ तिथियां 

18 सितंबर, शुक्रवार को उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र है, यह बेहद मंगलकारी माना जाता है। सर्वार्थसिद्धि योग वाले दिनों भी खरीददारी की जा सकती है। इस माह में ये 21, 26 सितंबर और अक्टूबर में 1, 2, 4, 6, 7, 9, 11 को सर्वार्थसिद्धि योग है। माना जाता है कि इस योग में कोई भी काम शुरू करने पर अपार सफलता जरूर मिलती है। 19 व 27 सितंबर को द्विपुष्कर योग है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस योग में कोई भी कार्य करने पर दोगुना फल मिलता है।  2 अक्टूबर को अमृतसिद्धि योग है।  इस प्रकार 28 में से 13 दिन ऐसे हैं जिसमे आप बड़ी खरीददारी भी कर सकते हैं। 

shopping malmas ()

आप भी मलमास में खरीदारी करने का मन बना रही हैं तो इन तिथियों को ध्यान में रखकर खरीदारी करने से आपको अवश्य लाभ मिलेगा। 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। 

 

Image Credit:free pik 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।