Eid Milad-Un-Nabi 2023: भारत में कब मनाई जाएगी ईद मिलाद उन-नबी, जानिए क्यों होता है यह खास?

अगर आप भी नहीं जानते हैं कि आखिर हर साल क्यों ईद मिलाद उन-नबी मनाया जाता है, तो आप इस आर्टिकल से जानकारी ले सकते हैं। 

eid milad un nabi  date history  significance

क्या आप जानते हैं कि कोई त्यौहार कब किस तारिख को होगा, इसकी गणना चंद्रमा की स्थिति पर निर्भर करती है। इसी तरह इस्लाम धर्म में किसी भी त्यौहार का पता चंद्रमा की गणना के अनुसार ही किया जाता है।

इस साल भारत में ईद मिलाद-उन-नबी 27 सिंतबर की शाम को शुरू हो रहा है और यह 28 सिंतबर की शाम तक रहेगा। मीलाद उन-नबी अरबी शब्द है। भारत में उर्दू जानने वाले लोग इसे ईद मीलाद-उन-नबी भी कहते हैं।

क्यों मनाते हैं ईद मिलाद उन-नबी? (Why Eid Milad-Un-Nabi Is Celebrated?)

eid milad un nabi  date

इस दिन को पैगंबर मुहम्मद (Hazrat Muhammad) के जन्म के तौर पर मनाया जाता है। 571 ईस्वी में सउदी अरब के मक्का शहर में उनका जन्म हुआ था। उनका पूरा नाम पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहुअ अलैही वसल्लम है।

माना जाता है कि उन्होंने इस्लाम धर्म का आगे बढ़ाने में अपना अहम योगदान दिया था। कहा जाता है कि पैगंबर मुहम्मद मानवता का मार्गदर्शन करने के लिए ईश्वर द्वारा भेजे गए अंतिम पैगंबर थे। (इन तरीकों से होता है महिलाओं का खतना)

इसे भी पढ़ें-मुस्लिम वेडिंग का मेन्यू होता है बहुत खास, मुंह में पानी ला देंगे ये शाही व्यंजन

ईद मिलाद उन-नबी के दिन क्या होता है? ( Eid Milad-Un-Nabi 2023 Significance)

eid milad un nabi  history

इस दिन लोग अपने घरों में अल्लाह की इबादत करते हैं। उनका मानना है कि ऐसा करने से अल्लाह उनपर अपनी रहम बनाए रखते हैं। कई जगहों पर ईद मिलाद उन-नबी के दिन जुलूस भी निकाला जाता है।

लोग इस दिन गरीबों व जरूरतमंदों को दान भी देते हैं। मुसलमानों के लिए यह पर्व काफी महत्वपूर्ण है। इसमें लोग पैगंबर के बताए गए रास्ते को याद करते हैं। (नॉनवेज की शौकीन हैं तो घर में ट्राई करें ये रेसिपीज)

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP