आपके आशियाने को आकर्षक बनाएं, ईद पर ये टिप्स करें फॉलो और बनाएं शानदार महौल

अगर आप ईद पर अपने घर को खूबसूरत तरह से सजाना चाहती हैं, तो हम आपको बताएंगे कि आप कैसे अपने घर को सजा सकती हैं और ईद को खास बना सकती हैं। 

 
tips for home decor

ईद का त्यौहार आते ही मन में सबसे पहले यह ख्याल आता है कि इस बार किस तरह से घर को डेकोरेट करें। इस दिन को और स्पेशल बनाने के लिए आप घर की सजावट अलग तरह से कर सकती हैं। चलिए हम आपको सजावट करने के कुछ टिप्स बताते हैं।

इन लाइट्स से सजाएं घर

eid ul adha home decoration tips

रंग-बिरंगी लाइट्स और छोटी-छोटी लैंप की मदद से आप घर को चुटकियों में सजा सकती हैं। लाइट्स घर को सुंदर बना देती हैं। आप बाजार से डिजाइनर एलईडी और इलेक्ट्रिक लैंप खरीद कर ला सकती हैं और उसकी प्‍लेसमेंट ड्राइंग रूम में कर सकती हैं। एलईडी लाइट्स से आप घर के किसी भी कॉर्नर, टेबल, बालकनी आदि को सजा सकती हैं, वहीं इलेक्ट्रिक लैंप को आप घर के कोने में या फिर घर के उन स्थान पर रख सकती हैं जहां पर आप अधिक सजावट नहीं कर रही हैं।

ईद बैलून का करें यूज

ईद बैलून आपके घर को यूनिक लुक देने के साथ-साथ आपके घर को खूबसूरत तरह से सजा देते हैं। इन बैलून को आप घर की दीवारों पर लगाने के साथ-साथ डिनर टेबल के आसपास भी लगा सकती हैं। इसके अलावा आप कुछ फेयरी लाइट्स को भी रूम में लगाकर कमरों को सजा सकती हैं।

eid ul adha  home decoration tips

इसके अलावा आप एलईडी स्ट्रिप लाइट्स का प्रयोग करके कमरे को सजा सकती हैं। लेकिन इन लाइट्स को लगाते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि उस स्‍थान पर फिर और अधिक लाइट्स न लगाएं और इन्‍हें रनिंग मोड पर रखें।इसे ज़रूर पढ़ें-Ramadan Duas: रमज़ान के पाक महीने में पढ़ी जाने वाली खास दुआएं

वॉलपेपर से सजाएं कमरा

ईद के मौके पर अगर आपको घर को पेंट करवाने का समय नहीं मिला है, तो आप वॉलपेपर से भी कमरों को सजा सकती हैं। इसके अलावा आप घर में आर्टिफिशियल रंग-बिरंगे फूल रख सकते हैं। मार्केट से आप अलग-अलग तरह के आर्टिफिशियल फ्लावर्स वॉस भी खरीद सकती हैं। ये सभी दिखने में बहुत अलग और यूनिक लगते हैं।

आप इन तरीकों से ईद के त्यौहार पर अपने घर को सजा सकती हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- designcafe/freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP