
How to Protect Washing Machine from Rat: वाशिंग मशीन का इस्तेमाल हम सभी रोजाना या हफ्ते में दो से तीन बार तो जरूर करते हैं। इसे रखने के लिए हम सभी ऐसी जगह चुनते हैं, जहां मशीन में कपड़े धुलते समय खड़े होने या काम करने में दिक्कत न हो। अब ऐसे में अगर ध्यान या बराबर साफ-सफाई न की जाए, तो मशीन के पीछे वाले हिस्से पर चूहों का कारनामा देखने को मिल जाता है। फिर चाहे वायर का काटना हो या फिर मशीन की टंकी में घूमना हो। यह समस्या सभी घरों में सामान्य होगी। चूहों को भगाने के लिए मम्मियां अक्सर नए-नए तरीके अपनाती रहती है, ताकि उससे छुटकारा मिल सके। लेकिन कुछ समय के बाद दोबारा से मशीन में घुस जाते हैं। न सिर्फ ये वॉशिंग मशीन के अंदर गंदगी फैलाते हैं, बल्कि तारों को कुतर कर मशीन को खराब करके जेब खर्च अलग बढ़ा देते हैं। घरेलू तरीकों से थकने के बाद बाजार से मिलने वाले महंगी दवाएं और जाल लाते हैं। लेकिन कई बार पैसे खर्च करने के बाद भी इससे छुटकारा पाना दांतों चने चबाने जैसा लगता है। लेकिन आपको बता दें कि कुछ बातों और तरीकों को अपनाकर इन्हें बाहर का रास्ता दिखा सकती हैं।
इस लेख में आज हम आपको एक ऐसे हैक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से चूहों को आपकी वॉशिंग मशीन से दूर रखने के साथ उन्हें वापस आने से भी रोक सकती हैं।

चूहों को वाशिंग मशीन से दूर रखना पहाड़ चढ़ने जैसा होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि जैसे आपका ध्यान मशीन की साफ-सफाई से थोड़ा भी हटता है उनकी शरारत फिर शुरू हो जाती है। लेकिन आप नीचे बताए गए तरीकों को अपनाकर काफी हद तक इनसे छुटकारा पा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- क्या वॉशिंग मशीन में उलझ जाते हैं कपड़े? इस 1 वायरल हैक से ना पड़ेगी सिलवट ना गांठे...आसानी से हल हो जाएगी मुसीबत

आमतौर पर चूहे मशीन के पीछे वाले हिस्से से अंदर घुस जाते हैं और वायर काट देते हैं। अब ऐसे में न केवल मशीन खराब हो जाती है बल्कि खर्चा भी बढ़ जाता है। ऐसे में हफ्ते या महीने में दो से तीन बार पूरे मशीन को जरूर चेक करें कि कहीं कोई होल या कटा हुआ तो नहीं है। अगर होल है, तो उसे प्लास्टिक या टेप की मदद से बंद करें।
आमतौर पर अधिकांश लोग मशीन को लाकर जस का तस रख देते हैं। कहने का मतलब यह है कि आप जब भी मशीन को सेट करें या रखें, तो इसके नीचे ईंट रखना न भूलें। ऐसा इसलिए क्योंकि चूहे आमतौर पर मशीन के नीचे छिप या घुस जाते हैं। अब अगर ध्यान न दें, तो यहां पर वह बच्चे दे देते हैं, जो बाद में काम बढ़ाने का काम बन जाते हैं।

चूहों को दूर करने के लिए जरूरी नहीं कि आप बाजार से महंगी या केमिकल वाली दवाएं खरीद कर लाएं। आप किचन में मौजूद कपूर, लौंग और लहसुन का इस्तेमाल इन्हें दूर करने के लिए कर सकती हैं। इसके लिए इन तीनों चीजों को पानी में डालकर 24 घंटे के लिए रख दें। बाद में इसे छानकर इस पानी को स्प्रे करें। इसके अलावा इन तीनों चीजों को पीसकर पाउडर बनाकर गोलियां बनाएं। अब इसे आप मशीन के अंदर और नीचे चूहों को दूर रखने के लिए यूज कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- बिना क्लीनर को बुलाए इन 3 तरीके से साफ करें वाशिंग मशीन में जमी गंदगी, बिना रुके स्पीड में निकलेगा पानी
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।