Fri Apr 10, 2026 | Updated 04:00 AM IST HZ Awards 2026
image

बिना मशीन के मिनटों में चमकेंगे ऑफिस के कपड़े, बस अपनाएं ये जादुई टिप्स; नहीं पड़ेगी रगड़ने की जरूरत

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर दिन हाथ से कपड़े धोना आसान नहीं होता। यही कारण है कि महिलाओं के लिए वॉशिंग मशीन सबसे काम की चीज है। घर के काम और अन्य जिम्मेदारियों के बीच कपड़े धोने के लिए अलग से समय निकालना मुश्किल होता है, इसलिए वे मशीन में कपड़े डालकर, खुद दूसरे काम में लग जाती हैं। 
Editorial
Updated:- 2026-04-08, 18:02 IST

डेली ऑफिस में पहनने वाले कपड़ों को महिलाएं मशीन में धोने से बचती हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि मशीन में रोज-रोज कपड़े धोने से जल्दी खराब हो जाते हैं। अक्सर महिलाएं ऑफिस के कपड़ों को मशीन में धोने से बचती हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि बार-बार मशीन में धुलने से कपड़ों की क्वालिटी खराब हो जाती है और कुछ ही दिनों में कपड़े पुराने दिखने लगते हैं। हालांकि, मशीन का फायदा यह है कि इससे काम आसान हो जाता है, इसमें कपड़ों को हाथ से रगड़ने की जरूरत नहीं होती, लेकिन आप भी अगर कपड़ों की लाइफ बचाना चाहती हैं और इन्हें लंबे समय तक नया रखना चाहती हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बिना मशीन के कपड़ों को साफ करने के जरूरी टिप्स बताएंगे।

मशीन के बिना इस तरह जल्दी धो सकती हैं कपड़े

  • मशीन में कपड़े अच्छे से साफ इसलिए हो जाते हैं, क्योंकि यह काफी समय तक पानी में घूमते रहते हैं। ऑफिस के कपड़ों को रोज मशीन में डालेंगी, तो वे जल्दी खराब दिखने लगेंगे, इसलिए आप इन्हें आसानी से धोने के लिए पानी में भिगोकर रख सकती हैं।
  • आप एक दिन पहले रात में इसे पानी में भिगोकर रख दें और अगले दिन नहाने से पहले हल्के हाथ से रगड़कर साफ कर लें।
  • रात में कपड़ों को पानी में भिगोने का फायदा यह है कि गंदगी पानी में निकल जाती है, जिससे आपको कपड़ों को ज्यादा रगड़ने की जरूरत नहीं पड़ती।
  • ध्यान रखें कि ऑफिस जाने वाले कपड़े ज्यादा गंदे नहीं होते, इसलिए इन्हें ज्यादा रगड़ने की जरूरत नहीं होती।

इसे भी पढ़ें- वॉशिंग मशीन में मैट धोने से पहले पानी में डिटर्जेंट पाउडर की जगह डालें 1 रुपये की ये चीज, हाथ से रगड़ने की नहीं पड़ेगी जरूरत

office clothes washing

डिटर्जेंट पाउडर की जगह डालें शैंपू

रात में जब आप पानी में कपड़ों को भिगो रही हैं, तो डिटर्जंड पाउडर की जगह इसमें शैंपू का एक रुपये वाला पाउच मिला दें। शैंपू कपड़ों को सॉफ्ट बनाए रखते हैं, जिससे यह जल्दी खराब नहीं होते। कई महिलाएं रात में कपड़े भिगोना भूल जाती हैं, अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो परेशान न हों। आप घर के दूसरे काम करने से पहले कपड़ों को भिगो दें। जब तक आप घर में सफाई करेंगी या खाना बनाएंगी, तब तक कपड़े अच्छे से पानी में भीग जाएंगे और गंदगी पानी में आ जाएगी। ऑफिस के डेली यूज वाले कपड़ों को इस तरह से धोएंगी, तो आप कई सालों तक कपड़ों को नया रख सकती हैं।

office clothes washing

इन बातों का ध्यान रखें

ऑफिस के कपड़े एक दिन में गंदे नहीं होते हैं, इसलिए आप इसे हफ्ते में दो बार पहन सकती हैं। इसके साथ कपड़े धोने के बाद अगर इसे अच्छे से पानी निचोड़कर सुखाती हैं, तो कुछ कपड़ों को प्रेस की भी जरूरत नहीं होती। हालांकि, कपड़ों को धोने के बाद अगर आप रोज प्रेस करके पहनेंगी, तो यह जल्दी पुराने नहीं दिखते। कपड़े धोने का सही तरीका आपको पता होगा, तो मशीन की जरूरत नहीं होगी। 

इसे भी पढ़ें- सफेद जूतों पर लग गया है चाय का दाग? पानी में भिगोने से पहले लगा दें ये 2 चीजें, नहीं पडे़गी ज्यादा रगड़ने की जरूरत

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।