फ्रिज हमारे किचन का एक अहम हिस्सा है। इसलिए फ्रिज में सामान को व्यवस्थित करना बेहद जरूरी होता है। किचन में मौजूद खाने से संबंधित चीजें जैसे फल, सब्जी आदि को फ्रिज में रखा जाता है। लेकिन फ्रिज में सामान को सही ढंग से व्यवस्थित करना बेहद ही मुश्किल काम है। अगर हम फ्रिज में सामान को सही तरीके से नहीं रखेंगे तो इससे फ्रिज जल्दी गंदा हो जाएगा और अव्यवस्थित दिखेगा। आज हम आपको ऐसे हैक्स शेयर कर रहे हैं जो फ्रिज को व्यवस्थित करने में बेहद ही कारगर साबित होंगे।
ठंडे तापमान वाली वस्तुओं को पीछे रखें
सबसे पहले अपने फ्रिज को व्यवस्थित करने से पहले इसकी कार्यक्षमता को समझना चाहिए़। फ्रिज की कार्यक्षमता को समझने से आपको फ्रिज को व्यवस्थित करने में बेहद आसानी होगी। फ्रिज के हर शेल्फ में एयर डिस्पेंसर होता है जो तापमान को बनाए रखने में मदद करता है। जिससे हर शेल्फ का पिछला स्थान सबसे ठंडा होता है। उन वस्तुओं को पीछे रखें जिन्हें अधिक ठंडे तापमान की आवश्यकता होती है। साथ ही उन्हें शेल्फ के किनारे की ओर रखें।
प्लास्टिक बैग का इस्तेमाल करें
फ्रिज को साफ और सही तरीके से रखने के लिए आपको प्लास्टिक बैग का इस्तेमाल करना चाहिए। फ्रिज में मौजूद सामान को आप प्लास्टिक बैग में रखकर ताज़ा रख सकते हैं। प्लास्टिक बैग का इस्तेमाल कर आप कई दिनों तक आसानी से चीजें स्टोर कर सकते हैं। फ्रिज में प्लास्टिक बैग का इस्तेमाल करने से फ्रिज में अन्य सामान रखने के लिए आसानी से जगह बन जाती है। साथ ही फ्रिज व्यवस्थित भी रहता है।
शेल्फ लाइनर से नहीं होगा फ्रिज गंदा
हम सभी फ्रिज और शेल्फ जैसी चीजों को साफ करने के लिए प्लेस मैट का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इससे शेल्फ के किनारों को साफ करने में मुश्किल आती है। इसलिए इस बार फ्रिज और शेल्फ को साफ रखने के लिए शेल्फ लाइनर का इस्तेमाल करें। शेल्फ लाइनर से फ्रिज जल्दी गंदा नहीं होता है। आप शेल्फ लाइनर को शेल्फ के आकार के अनुसार काट सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:अपनी सेहत के साथ फ्रिज की सेहत का यूं रखे ध्यान
मिर्च और नींबू के लिए ट्रे बास्केट है सबसे उपयोगी
मिर्च और नींबू भारतीय खाने में सबसे ज्यादा उपयोग होने वाली वस्तुएं हैं। यह चीजें खाने के स्वाद को दोगुना कर देते हैं। इसलिए इन्हें सही ढंग से रखना बेहद जरूरी होता है। फ्रिज में सबसे ज्यादा मिर्च और नींबू को रखने में परेशानी आती है। इन दो वस्तु की वजह से पूरा फ्रिज अव्यवस्थित दिखता है। इसके लिए आपको ट्रे बास्केट का इस्तेमाल करना चाहिए।
क्लिंग शीट का उपयोग करें
भारतीय घरों में यह बात बेहद ही आम है कि हम लोग किसी भी चीज़ को ढंकने के लिए प्लेट और बड़े ढक्कनों का इस्तेमाल करते हैं। इस स्थिति में प्लेट से बड़े ढक्कन अधिक जगह घेरते हैं,जिससे फ्रिज में सामान रखना बेहद मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आप कंटेनर या अन्य सामान को ढकने की सोच रहे हैं तो आप ढक्कन के बजाय क्लिंग शीट का उपयोग कर सकते हैं। क्लिंग शीट से आप न केवल कंटेनर और बर्तन ढक सकते हैं बल्कि इसका इस्तेमाल आप कटे हुए फलों या मीट को स्टोर करने के लिए भी कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:फ्रिज से आ रही बदबू को हटाने के लिए करें ये आसान उपाय
जार व्यवस्थित करने के लिए ट्रे का प्रयोग करें
फ्रिज में जार को सही ढंग से व्यवस्थित करना एक बेहद ही मुश्किल भरा काम है। जार से फ्रिज में जगह कम हो जाती है और कई बार जरूरत पड़ने पर जार जल्दी से मिलते भी नहीं है। इसलिए आपको जार को व्यवस्थित करने के लिए ट्रे का उपयोग करना चाहिए। ट्रे में आप आसानी से लाइन अनुसार जार को रख सकते हैं।
हफ्ते में एक बार फ्रिज जरूर साफ करें
आपको हफ्ते में एक बार फ्रिज जरूर साफ करना चाहिए। इससे आपका फ्रिज साफ और व्यवस्थित रहेगा। हफ्ते में एक बार सफाई करने से फ्रिज में मौजूद गंध भी दूर हो जाती है। फ्रिज को साफ करने के लिए आपको गुनगुने पानी का इस्तेमाल करना चाहिए। किसी भी सख्त वस्तु (हार्ड केमिकल) से फ्रिज को साफ न करें। आपको फ्रिज को साफ करने के लिए मुलायम कपड़े का इस्तेमाल करना चाहिए।
अगर आप भी किचन से जुड़े अन्य हैक्स के बारे में जानना चाहते हैं तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं। किचन हैक्स से जुड़े लेख पढ़ने के लिए हरजिंदगी से जुड़े रहें।
Imgae Credit: Freepik.com, Pixabay.com,Pxhere.com
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों