वेस्ट आइटम की मदद से क्रिएटिव चीजें तैयार करना एक आर्ट है। जब भी आप भी ऐसे क्राफ्ट आइडियाज को ट्राई करती हैं, तब-तब कुछ इंटरेस्टिंग बनकर तैयार होता है। हम सभी अक्सर जब घर से बाहर निकलते हैं तो रास्ते में छोटे-छोटे पत्थर मिल जाते हैं, कई बार कुछ ऐसे पत्थर भी मिलते हैं जो देखने में बहुत ही यूनिक और सुंदर होते हैं। जो लोग कलेक्शन के शौकीन होते हैं वो इस तरह की चीजों को संभल कर रख लेते हैं, वहीं क्रिएटिव लोग इसे यूज में लाने की तरकीब के बारे में सोचते हैं।
आज के आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही इंस्ट्रेसटिंग आइडियाज के बारे में बताएंगे, जिनकी मदद से आपक छोटे-छोटे पत्थरों के क्राफ्ट बना सकती हैं। तो आइए जानते हैं कि छोटे-छोटे पत्थरों से क्राफ्ट कैसे तैयार किए जा सकते हैं-
छोटे-छोटे पत्थरों की मदद से तैयार करें स्टोन फ्लावर पॉट-
आजकल इंडोर प्लांटिंग का ट्रेंड है, लोग घरों में प्लांटिंग करना पसंद करते हैं। ऐसे में आप इन छोटे-छोटे पत्थरों की मदद से घर पर ही पॉट तैयार कर सकती हैं। इन्हें बनाने में ज्यादा सामानों की मदद नहीं लगती है, इसलिए घर पर जमा किए हुए पत्थरों से ही आप अपना फ्लॉवर पॉट बना सकती हैं।
सामान-
- पत्थर- 30 से 40
- बैलून- 1
- जार का ढक्कन- 1
- मार्कर- 1
- हॉट ग्लू- 1 पैकेट
बनाने का तरीका-
- स्टोन फ्लावर पॉट बनाने के लिए सबसे पहले बैलून लें और उसमें अच्छे से हवा भर दें।
- इसके बाद जार का ढक्कन लें और बैलून के ऊपरी हिस्से पर एक सर्कल ड्रॉ करें।
- फिर बैलून का सहरा लेते हुए पत्थरों को एक-दूसरे से चिपका दें। हॉट ग्लू की मदद से पत्थर आसानी से चिपक जाएंगे।
- पत्थरों को चिपकाने के बाद कुछ देर सूखने के लिए छोड़ दें, इससे पत्थर आपस में मजबूती के साथ सेट हो जाएंगे।
- जब ग्लू अच्छे से सूख जाए तो सुई की मदद से बैलून को फोड़ दें।
- इन आसान स्टेप्स के साथ आपका फ्लावर पॉट बनकर तैयार हो जाएगा। आप इन गमलों में इंडोर प्लांट या आर्टिफिशियल प्लांट सजा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें-मूंगफली के छिलके को फेंके नहीं, इस तरह करें रीयूज
पत्थर की मदद से बनाएं कैंडल होल्डर-
कभी-कभी आपके आसपास आपको बड़े साइज के पत्थर नजर आते होंगे। आप उन पत्थरों को जमा करके एक खूबसूरत कैंडल होल्डर भी तैयार कर सकती हैं। पत्थर से बनाया गया यह होल्डर ऐंटिक और खूबसूरत दिखता है, इसके अलावा इसे तैयार करना भी बेहद आसान है।
सामान-
- पत्थर- 5 से 10
- मोल्डेड क्ले- 1 पैकेट
- स्प्रे पेंट- 1 बॉटल
- एक्रिलिक पेंट- पसंद के अनुसार
- कैंडल- 1
बनाने का तरीका -
- कैंडल होल्डर तैयार करने के लिए सबसे पहले जमा किए हुए पत्थरों को अच्छे से धुल लें और कुछ देर के लिए सूख जानें दें।
- इसके बाद स्प्रे पेंट ले और पत्थरों को अच्छे से कलर कर लें, वहीं कलर चमकीला और ब्राइट इफेक्ट देने के लिए एक्रिलिक पेंट की मदद से पेंटिंग करें। पेंट करने के बाद कुछ देर तक कलर को सूख जानें दें।
- जब पेंड अच्छे से सूख जाए तब क्ले की मदद से पत्थरों को एक के ऊपर एक लगाकर चिपका दें।
- आखिर में कैंडल ले और उसे होल्डर के सबसे ऊंचाई पर रख दें।
- इन आसान तरीकों से आप अपने लिए एक कैंडल होल्डर तैयार सकती हैं। इस तरह की होल्डर कैंडल लाइट डिनर के लिए बेस्ट ऑप्शन होते हैं।
पत्थरों की मदद से तैयार करें फोटो फ्रेम-
फोटो फ्रेम सबसे बेस्ट गिफ्टिंग आइडियाज में से एक होता है। ऐसे में अगर आप किसी को हैंडमेड फ्रेम गिफ्ट करती हैं तो वह और भी ज्यादा खास बन जाएगा। इसलिए आप इन छोटे-छोटे पत्थरों से खूबसूरत फोटो फ्रेम भी तैयार कर सकती हैं। इन फ्रेम को बनाने के लिए कार्डबोर्ड और पत्थर सबसे ज्यादा जरूरी है, आइए जानते हैं फोटो फ्रेम तैयार करने का आसान तरीके बारे में।
सामान-
- कार्डबोर्ड- 1
- ग्लू- 1 बॉटल
- स्टोन- जमा किए हुए
बनाने का तरीका-
- स्टोन की मदद से फोटो फ्रेम तैयार करने के लिए सबसे पहले कार्डबोर्ड लें। इसके बाद कार्डबोर्ड कटर की मदद से फ्रेम के चारों कोने तैयार करें।
- फिर ग्लू लें और कट किए हुए कोनों को कार्डबोर्ड शीट के चारों तरफ चिपका दें। इस तरह से बेसिक फ्रेम तैयार हो जाएगा।
- जब आपका फ्रेम अच्छी तरह से सेट हो जाए तो जमा किए हुए स्टोन लें और उसे फ्रेम में अच्छी तरह से चिपका दें।
- जब पत्थर आपस में अच्छे से चिपक जाएं तब अपनी मनपसंद फोटो को फ्रेम में सेट कर दें।
- इन आसान स्टेप्स के साथ आपका फ्रेम बनकर तैयार हो जाएगा।
फ्लैट पत्थरों पर करें स्टोन पेंटिंग-
कई बार गोल पत्थरों की जगह आपको फ्लैट पत्थर मिल जाते हैं। ऐसे स्नोन्स सिकड़ी खेलने के अलावा पेंटिंग करने के लिए भी काम आते हैं। कई आर्टिस्ट स्टोन पेंटिंग करना पसंद करते हैं, ऐसे में अगर आप भी पेंटिंग करना पसंद करती हैं तो स्टोन के ऊपर कुछ इंटरेस्टिंग पेंटिंग्स बनाकर तैयार कर सकती हैं।
सामान-
- ब्रश- पतले वाले
- ऐक्रिलिक पेंट्स
- पेंसिल- 1
- स्टोन- पसंद के हिसाब से
बनाने का तरीका-
- स्टोन पेंटिंग करने के लिए सबसे पहले आसान ड्राइंग के साथ शुरुआत करें, पेंसिल की मदद से सिंपल कार्टून बनाने की कोशिश करें।
- जब ड्रॉइंग तैयार हो जाए तो कलर लें और पतले ब्रश की मदद से पत्थरों पर पेंट करें।
- पेंट सूख जाने के बाद आपकी स्टोन पेंटिंग बनकर तैयार हो जाएगी, इसे आप शोपीस की तरह भी रख सकती हैं वहीं इस तरह के स्टोन आपके लिए बुक स्टॉपर का काम भी करते हैं।
तो ये थीं कुछ आसान टिप्स जिनकी मदद से आप पत्थर के क्राफ्ट बनाकर तैयार कर सकती हैं। आपको हमारा यह आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें, साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
image credit- freepik, amazon and google searches
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों