आपने सुंदर विंड चाइम को कभी ना कभी जरूर देखा होगा। ये एक तरह के रूम डेकोरेशन का सामान है, जो लोग अपने घरों में सजावट के लिए लगाते हैं। जब इन विंड चाइम पर हवा लगती है तब-तब ये एक अलग सी आवाज निकालती है, वो आवाज लोगों के कानों में बड़ी मीठी लगती है। लोग इन विंड चाइम्स को वास्तु के लिए भी बहुत शुभ मानते हैं। कहा जाता है कि इससे निकली आवाज हमारे मन पर अच्छा असर डालती है।
वैसे तो बाजार में कई तरह के विंड चाइम्स मिलती हैं, जिन्हें आप अपनी जरूरत के हिसाब से अपने लिए खरीद सकती हैं। पर इन विंड चाइम के दाम बहुत ज्यादा होते हैं। ऐसे में आप चाहें तो घर पर रखे सामानों की मदद से भी विंड चाइम तैयार कर सकती हैं, तो आइए जानते हैं इन विंड चाइम्स को बनाने का तरीका।
कागज से बने DIY बड़ी आसानी से घर पर तैयार किए जा सकते हैं। हालांकि इन विंड चाइम्स में कोई भी आवाज नहीं होती है, जिस कारण ये उस तरह से बजेंगे नहीं। तो चलिए जानते हैं विंड चाइम बनाने का तरीका।
इसे भी पढ़ें-घर पर रखे सामानों से इस तरह सजाएं अपना स्टडी टेबल, दें रूम को परफेक्ट लुक
घर पर अक्सर डिस्पोजेबल कप रखे रहते हैं, जिनकी जरूरत आपको ज्यादा नहीं पड़ती। आप चाहें तो डिस्पोजेबल कप की मदद से भी अपने लिए विंड चाइम तैयार कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा सामानो का जरूरत नहीं पड़ती है, इस कारण इसे बड़ी आसानी के साथ बनाया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें-घर पर इन तरीकों से तैयार करें ब्राइडल क्राउन, जानें आसान आइडियाज
विंटेज स्टाइल के विंड चाइम देखने में बहुत यूनिक लगते हैं। आप इन्हें घर पर रखे पुराने बर्तनों की मदद से तैयार कर सकती हैं। वहीं नीचे घंटियों की जगह पुरानी मेटल की चाबियां लगा सकते हैं, जो आपको बड़ी आसानी से मिल सकते हैं। तो आइए जानते हैं विटेज मेटल टी टॉप विंड चाइम बनाने का तरीका।
तो इन तीन आसान तरीकों से आप घर पर ही विंड चाइम्स बना सकती हैं। आज का आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें, साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
image credit- pintrest.com, home edit.com,dawn.com, pinimg.com, croshshopice.com, lifefamilyfun.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।