आज से बदल दें कुशन सजाने का तरीका, इस स्टाइल से सोफा लगेगा बिल्कुल नया और स्टाइलिश

अगर आप भी घर में लगे सोफे को लग्जरियस लुक देना चाहती है, तो आज हम आपको कुछ ऐसे आइडिया बताएंगे, जिसकी मदद से आप कुशन को रखकर अपने सोफे को अट्रैक्टिव बना सकती हैं।
image

घर को खूबसूरत बनाने के लिए अधिकतर महिलाएं कई प्रयास करती है। वह छोटी-छोटी चीजों का बहुत ध्यान रखती है। ऐसे में अगर आप भी घर में लगे सोफे को लग्जरियस लुक देना चाहती है, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको कुछ ऐसे आइडिया बताएंगे, जिसकी मदद से आप कुशन को रखकर अपने सोफे को अट्रैक्टिव बना सकती हैं।

सोफे पर कुशन जमाने का तरीका

घर पर रखे सोफे को अगर आप भी यूनिक और डिफरेंट लुक देना चाहती हैं, तो आप सबसे पहले अपने सोफे के कलर के अकॉर्डिंग कुशन खरीद लें, फिर बड़े वाले कुशन को पहले रखें, उससे छोटा उसके पास रखें, फिर आप अलग शेप वाला कुशन को बीच में रख सकती हैं।इससे यह अट्रैक्टिव दिख सकता है। इन कुशन को तस्वीर के हिसाब से इस तरह सीक्वेंस में जमाएं।

1 - 2025-06-30T131951.030

सिंपल सोफे को बनाएं लग्जरी

अगर आपके घर पर प्लेन या नॉर्मल साइज का सोफा है, तो आप सोफे के कलर के हिसाब से कुशन खरीद कर इस तस्वीर की मदद से कुशन जमा सकती हैं। पहले आपको चार कुशन को लाइन से सोफे पर रखना है और फिर हर दो कुशन के बीच में एक छोटा कुशन रखना है। ऐसा करने से आप न सिर्फ अपने सोफे को डिफरेंट लुक दे पाएंगी, बल्कि यह आपके बैठक रूम को भी शानदार और रॉयल लुक देने में मदद करेगा।

3 - 2025-06-30T131952.921

यह भी पढ़ें:बर्तन नहीं! डिशवॉशर में जरूर धोकर देखें ये 3 चीजें, सफाई होगी आसान और टाइम भी बचेगा

डिफरेंट शेप कुशन से दें सोफे को एलिगेंट टच

अगर आप तस्वीर में दिए गए लग्जरी सोफे की तरह अपने सोफे को खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो आप इस तरह के शेप वाले कुशन खरीद सकती हैं। इसके लिए आप दो स्क्वायर शेप और एक सर्कल शेप वाला कुशन खरीदें। अब आप सोफे के दोनों कॉर्नर पर दो-दो स्क्वायर शेप कुशन रख दें। इसके बाद आप बीच में इस सर्कल वाले कुशन को भी रख सकती हैं। ऐसा करने से भी आप सोफे के साथ-साथ रूम को भी रॉयल लुक दे सकती हैं।

2 - 2025-06-30T131949.164

इन टिप्स को करें फॉलो

जब भी आप कुशन लेने जाएं, तब हर तरह की साइज और शेप वाले कुशन खरीदें, ऐसा करने से आपके सोफे की खूबसूरती में चार-चांद लग सकते हैं। सोफे के कलर और प्रिंट के हिसाब से ही कुशन खरीदे, इससे यह ज्यादा अट्रैक्टिव लग सकता है।

यह भी पढ़ें:अगर बड़ा भाई जरूरत से ज्यादा करता है कंट्रोल? इन आसान तरीकों से करें हैंडल

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit -woodenbazar

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP