हम अक्सर जो भी सपना देखते हैं उसका हमारे जीवन से कुछ न कुछ संबंध हो सकता है। लेकिन ऐसा हमेशा जरूरी नहीं है कि आपको सपने में जो भी चीजें दिखें उनके भविष्य के लिए कोई संकेत हों।
कई बार आपको सपने में आप खुद को नदी में नहाते हुए भी देखते होंगे। ऐसा भी हो सकता है कि आप सपने में किसी पवित्र नदी में स्नान करते हुए खुद को देखते हों। दरअसल ऐसा कोई सपना कुछ संकेत देता है।
ये आपकी प्रगति की तरफ इशारा कर सकता है, कई बार इसका संबंध आपके किसी संघर्ष से जुड़ा हो सकता है या फिर कई बार ये आपको इस बात का संकेत भी दे सकता है कि भविष्य में आपके लिए कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आइए ज्योतिषाचार्य डॉ आरती दहिया जी से जानें ऐसे सपने के मतलब के बारे में जिसमें आप नदी में स्नान कर रहे हों।
सपने में नदी में स्नान करना
यदि आपको ऐसा सपना दिखाई दे जिसमें आप खुद को नदी में स्नान करते हुए देखते हैं तो ये इस बात का संकेत हो सकता है कि जल्द ही आपकी कोई बड़ी योजना सफल हो सकती है। दरअसल सपने में पानी जीवन की सकारात्मकता का संकेत देता है।
नदी ने नहाने का सपना आपके जीवन में एक नई परियोजना या नए रिश्ते के शुरुआती चरण का संकेत है। इस सपने से आप शांत और तनाव मुक्त महसूस कर सकते हैं। आपको अपनी ऊर्जा को अपने सच्चे जुनून पर केंद्रित करने की आवश्यकता है।
मिल सकते हैं शुभ संकेत
सपने में खुद को नदी में नहाते हुए देखना एक शुभ संकेत हो सकता है। नदी में स्नान करना आपकी प्रगति, सकारात्मक मनोदशा और अच्छे स्पंदनों का प्रतीक माना जाता है। आपके जीवन में आने वाला समय आपके आस-पास बहुत सी खुशियां ला सकता है।
इस तरह के सपने का मतलब नए दोस्तों से मिलना भी हो सकता है जो आपके जीवन में खुशहाली ला सकते हैं। इसका मतलब यह भी हो सकता है कि आपके सपने सच होने वाले हैं और आप अपने सपनों की दिशा में आगे बढ़ने में सफल हो रहे हैं।
सपने में नदी में डूबना
सपने में अगर आप खुद को नदी में डूबते हुए देखते हैं तो समझें कि असल जीवन में आपके ऊपर कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। ऐसे सपने का मतलब है कि आप कोई भी काम करेंगे और उसमें सफलता नहीं मिलेगी।
ऐसा सपना इस बात का संकेत भी देता है कि आपके भविष्य में कुछ धन हानि के संकेत हैं। आप अपना पैसा व्यर्थ की जगहों पर खर्च कर सकते हैं और आपके बने हुए काम भी बिगड़ सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: क्या आपको भी आता है पानी में डूबने का सपना? जानें इसका मतलब
सपने में किसी को नदी में नहलाना
यदि आप किसी को नहलाने का सपना देखते हैं, भले ही आप उस व्यक्ति को न जानते हों तो ये इस बात का संकेत हो सकता है कि आपको व्यक्तिगत जीवन या करियर से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण कर्तव्यों या कार्यों को पूरा करने की आवश्यकता है, लेकिन आप जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार नहीं हैं।
ये सपना इस बात का संकेत भी देता है कि भविष्य में आप किसी ऐसे व्यक्ति की मदद ले सकते हैं या कर सकते हैं जिसे आप ठीक से नहीं जानते हैं। कुल मिलाकर ये सपना आपके जीवन में मिले-जुले प्रभाव देता है।
सपने में समुद्र में नहाना
अगर आप सपने में समुद्र में नहाते हुए खुद को देखते हैं, तो यह किसी बेहद तनावपूर्ण स्थिति का संकेत हो सकता है। ऐसे सपने के परिणामस्वरूप आप एक चौंकाने वाली बुरी स्थिति में पड़ सकते हैं जो वास्तव में आपके लिए भारी हो सकती है। आपके लिए यह बेहतर होगा यदि आप कुछ समय के लिए शांत रहें और कुछ भी जोखिम न लें क्योंकि आप भावनात्मक या शारीरिक रूप से चोटिल हो सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: क्या आपको भी सपने में कभी दिखता है पानी? जानें इसके संकेत
नदी में फिसलने का सपना
अगर आप सपने में नदी के पानी में फिसल जाएं तो आपको अपनी कमजोरी का सामना करने और आगे की चुनौतियों का सामना करने की जरूरत है। ऐसा सपना आपको आगे की स्थिति में सचेत रहने की ओर इशारा करता है। कुछ परिस्थितियों में सपने में स्नान और नदी स्नान चिंता या अलगाव की भावनाओं का संकेत भी देता है।
सपने में नदी में स्नान करना आपके असल जीवन में मिले-जुले संकेत देता है। किसी भी सपने से घबराएं नहीं बल्कि आगे वाले समय की योजनाएं तय करें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
images: freepik.com
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों