Manmohan Singh Family:मनमोहन सिंह के परिवार में कौन-कौन है? बेटियों ने भी बनाया है बड़ा नाम

Manmohan Singh Wife: देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह का कल रात निधन हो गया। वह साल 2004-14 के दौरान भारत के प्रधानमंत्री रहे। उनके निधन पर 7 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है। आज सुबह उनका पार्थिव शरीर उनके घर लाया गया। जहां कई दिग्गज हस्तियां उनके अंतिम दर्शन और उन्हें श्रंद्धाजलि देने पहुंच रही हैं। चलिए, आपको बताते हैं कि उनके परिवार में कौन-कौन है।
image

Manmohan Singh Daughters: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का कल रात दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया है। आज सुबह से कई बड़े नेता उनके आवास पर अंतम दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। देश में सात दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है। उन्होंने 92 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। मनमोहन सिंह ने 10 साल के लिए देश के प्रधानमंत्री का कार्यभार संभाला था। इससे पहले वह भारत के वित्त मंत्री भी रहे थे। अपने कार्यकाल में उन्होंने कई ऐसे अहम फैसले लिए, जिन्होंने देश की सूरत बदल दी और जिसक लिए, उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। उनका जन्म, 26 सितंबर 1932 को पाकिस्तान के पंजाब में हुआ था। उनके परिवार में उनकी पत्नी, तीन बेटियां और दामाद हैं। चलिए, आपको बताते हैं कि उनके परिवार में कौन-कौन है।

मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर के हर कदम पर निभाया उनका साथ

manmohan singh wife


मनमोहन सिंह का परिवार विभाजन के बाद, पंजाब के अमृतसर आ गया था उनकी शादी गुरशरण कौर से साल 1958 में हुई थी। वह इतिहास की प्रोफेसर और एक राइटर रही हैं। उन्होंने मनमोहन सिंह का हमेशा साथ दिया। बताया जाता है कि जब मनमोहन सिंह की ओपन हार्ट सर्जरी हुआ थी, तब वह रोज गुरुद्वारे जाकर उनके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करती थीं। उन्होंने पटियाला कॉलेज और अमृतसर के खालसा कॉलेज डिग्री हासिल की। वह ऑल इंडिया रेडियो पर कीर्तन भी गाया करती थीं। मनमोहन सिंह जी के प्रधानमंत्री के कार्यकाल में उन्होंने कई सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई।

तीनों बेटियों ने भी कमाया है बड़ा नाम

manmohan singh family

मनमोहन सिंह और गुरशरण कौर की तीन बेटियां हैं। उनके नाम अमृत सिंह, दमन सिंह और उपिंदर सिंह हैं। उपिंदर सिंह एक जानी-मानी इतिहासकार हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय में हिस्ट्री की प्रोफेसर रह चुकी हैं और उन्होंने कई किताबें भी लिखी हैं। उनकी दूसरी बेटी दमन सिंह एक लेखिका हैं। उन्होंने अपनी किताब 'स्ट्रिक्टली पर्सनल: मनमोहन एंड गुरशरण' में मनमोहन सिंह जी की जिंदगी से जुड़ी कई घटनाओं और बातों को साझा किया है। उनकी तीसरी बेटी अमृत सिंह एक मानवाधिकार वकील हैं और खबरों की मानें तो इस वक्त अमेरिका में हैं। दमन सिंह के पति अशोक पटनायक आईपीएस अधिकारी रहे हैं। इन दोनों की शादी साल 1991 में हुई थी।

यह भी पढ़ें- Important Decision by Dr. Manmohan Singh: डॉ. मनमोहन सिंह के इन पांच फैसलों ने बदली भारत की तस्वीर, कभी डूबने के कगार पर थी देश की अर्थव्यवस्था

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP