BR Ambedkar Jayanti Quotes or Success: भारतीय संविधान के मुख्य वास्तुकार डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल को मनाई जाती है। उन्हें भारतीय संविधान का निर्माता भी कहा जाता है। बाबा साहेब ने अपना जीवन समाज में बदलाव लाने में लगा दिया। उन्होंने दलित समाज के उत्थान के लिए खूब काम किया। बाबा साहेब ने अपने जीवन में ऐसा काम किया है, जिस कारण आज भी वह लोगों के बीच प्रासंगिक बने हुए हैं।
आर्थिक और सामाजिक भेदभाव सहने के बाद भी बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर दुनिया के लिए एक मिसाल बन गए। उनके विचार लोगों में जागृति लाने का काम करते हैं। आइए जानें, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के अनमोल विचारों के बारे में। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के मोटिवेशनल कोट्स आपको भी ऊर्जा से भर देंगे।
“जीवन लम्बा होने के बजाय महान होना चाहिए।”
"संवेदनहीनता वह सबसे बुरी बीमारी है, जो समाज को बुरी तरह से प्रभावित कर सकती है।"
"मन की साधना मानव अस्तित्व का अंतिम लक्ष्य होना चाहिए।"
"अगर मुझे लगा कि संविधान का गलत इस्तेमाल हो रहा है, तो मैं उसे खुद से जलाने वाला पहला व्यक्ति बनूंगा।"
"वो लोग कभी भी इतिहास नहीं बना सकते, जो खुद ही इतिहास को भूल जाते हैं।"
"कानून और व्यवस्था राजनीतिक शरीर के लिए दवा होती है। जब भी राजनीतिक शरीर बीमार हो, उसे जरूर दवा देनी चाहिए।
"भाग्य पर नहीं अपनी शक्ति और कर्म पर पूरा विश्वास रखिए।"
यह भी देखें- Life Quotes in Hindi: लाइफ में सक्सेसफुल होने में मदद करेंगे ये कोट्स, पॉजिटिविटी से भर देंगी रोम-रोम
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Her Zindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।