गर्मियों के मौसम में जब हम अपने घर के बगीचे या गमलों में सब्जियां उगाते हैं, तो मन में एर आस होती है कि इतने दिनों के बाद मेरे पौधे में ये सब्जी निकलेगी और हम इसे तोड़कर ताजी डिशेज बनाएंगे। इस मौसम में, खासकर लौकी एक बहुत ही पसंदीदा विकल्प होता है, जिसकी सब्जियां लगभग हर किसी को पसंद होती है। इसकी सब्जी सिर्फ पौष्टिक ही नहीं होती है, बल्कि इसकी बेल लगाना भी आसान होता है, लेकिन कई बार लौकी की बेल तो खूब बढ़ती है, पत्तियां हरी-भरी रहती हैं, पर उस पर फल नहीं आते हैं। अक्सर लोग सोचते हैं कि खाद की कमी है और लगातार रासायनिक या जैविक खाद डालते रहते हैं, लेकिन समस्या जस की तस बनी रहती है। आपको बता दें कि सिर्फ खाद डालना ही काफी नहीं होता है। पौधों को खास तौर पर फल लगने वाले पौधों को, मिट्टी से कुछ विशेष पोषक तत्वों की भी आवश्यकता होती है, जो उनकी फल देने की क्षमता को बढ़ाते हैं।
अगर आपकी लौकी की बेल पर भी फल नहीं आ रहे हैं, तो इसका मतलब है कि मिट्टी में किसी जरूरी सूक्ष्म पोषक तत्व या सही संतुलन की कमी है। अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको महंगे फर्टिलाइजर खरीदने की जरूरत नहीं है। आप कुछ मुफ्त और आसानी से उपलब्ध घरेलू चीजों का इस्तेमाल करके ही अपने लौकी की बेल को हेल्दी बनाए रख सकती हैं। इसके बाद, आपकी बेल इतनी फल सकती हैं कि पड़ोसी भी आपसे इसका राज पूछने पर मजबूर हो जाएंगे।
लौकी की बेल पर फल न आने के कई कारण हो सकते हैं। मिट्टी में पोटेशियम और फास्फोरस जैसे तत्वों की कमी, जो फल लगने के लिए महत्वपूर्ण हैं, उनकी कमी की वजह से भी पौधे पर बुरा असर पड़ता है। इसके अलावा, नर फूलों का मादा फूलों तक पराग न पहुंच पाना, अक्सर मधुमक्खियों या अन्य परागणकों की कमी के कारण भी पौधे में फल नहीं आ पाते हैं। अपर्याप्त या अत्यधिक पानी दोनों ही फल लगने की प्रक्रिया को बाधित कर सकते हैं।
यहाँ कुछ ऐसी मुफ्त और आसानी से मिलने वाली चीजें बताई गई हैं जिन्हें आप अपनी लौकी की बेल की मिट्टी में मिलाकर उसकी पैदावार बढ़ा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- हर बार सूख जाते हैं लौकी के फूल? करें यह 1 काम...बेल पर टोकरी भरकर मिलेगी पैदावार
इसे भी पढ़ें- गमले में भी भर-भर कर आने लगेगी लौकी, पड़ोसी भी जल जाएंगे जब अपनाएंगे माली की ये सीक्रेट ट्रिक
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।