Diwali Puja Samagri List 2023: दिवाली का त्योहार बहुत शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इस दिन होने वाली लक्ष्मी-गणेश की पूजा करने से सभी परेशानियों दूर हो जाती है। इस साल 12 नवंबर को दिवाली मनाई जाएगी। ऐसे में जरूरी है कि आप पहले से ही पूजा की सारी सामग्री खरीद लें। आइए जानते हैं दिवाली पूजन से जुड़ी सारी जानकारी।
दिवाली पूजा करते वक्त आपके पास लकड़ी की चौकी, लाल कपड़ा, लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, कुमकुम, हल्दी की गांठ, रोली, पान, सुपारी, लोंग, अगरबत्ती, धूप, दीपक, लो, माचिस, घी, गंगाजल, पंचामृत, फूल, फल, कपूर, गेहूं, दूर्वा घास, जनेऊ, खील बताशे, चांदी के सिक्के और कलावा होना चाहिए।
इसे भी पढ़ेंः Diwali 2023: दिवाली पूजा के बाद लक्ष्मी-गणेश जी की मूर्ति का क्या करें?
दिवाली का प्रदोष काल 05:29 बजे से रात 08:08 तक, वृषभ काल शाम 05:39 बजे से शाम 07:35 बजे तक और निशिता मुहूर्त रात 11:39 बजे से 12:32 बजे तक है। दिवाली के दिन शुभ मुहर्त में पूजा करना शुभ माना जाता है।
दिवाली पर पूजा करने के बाद आपको खील बताशो को पांच हिस्सों में बांटना है। पहला हिस्सा गाय, दूसरा हिस्सा किसी जरूरतमंद, तीसरा हिस्सा पक्षियों का को, चौथा हिस्सा पीपल के पेड़ के नीचे रखें और पांचवा घर के लोगों को प्रशाद के रुप में दें।
इन सभी बातों के साथ-साथ आपको दिवाली पर इस बात का भी ख्याल रखना है कि लक्ष्मी और गणेश की मूर्ति खंडित ना हो। बाजारों में बहुत भीड़ होती है, जिस वजह से हम टूटी हुई मूर्ति ले आते हैं। ऐसा करना गलत माना जाता है।
इसे भी पढ़ेंः Diwali 2023: दिवाली पूजा के बाद खील और बताशों का क्या करना चाहिए?
दिवाली के दिन दीपक जलाएं और पूरी रात घर को जगमग रखें। ऐसा इसलिए किया जाता है क्योंकि दिवाली के दिन माता लक्ष्मी और गणेश भगवान अपने भक्तों के घर पहुंचते हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।