दिवाली पर अपने इंप्लाई को बांटे 1000 से कम में मिलने वाले ये उपहार

दिवाली आने से पहले हम तैयारियां शुरु कर देते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस साल इंप्लाई को कुछ खास उपहार देना चाहती हैं तो हम आपको कुछ खास ऑप्शन बताने वाले हैं।

Diwali Gifts hacks

दिवाली आने में अब ज्यादा समय नहीं रह गया हैं। इस त्यौहार में हम अपने दोस्तों को या परिवार वालों को तोहफा देते हैं। अगर आप अपने इंप्लाई को खुश करना चाहती हैं तो उन्हें कुछ खास उपहार दे सकती हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आप अपने इंप्लाई को 1000 से कम में क्या- क्या दे सकती हैं।

पॉकेट स्पीकर (Portable Speaker)

diwali gift for employees under

पॉकेट स्पीकर भी आप अपने इंप्लाई को दिवाली गिफ्ट के तौर पर दे सकती हैं। यह आपको कम बजट में आसानी से मिल जाएगा। पॉकेट स्पीकर आप चाहे तो आनलाइन भी मगवा सकती हैं। खैर आप एक साथ 20 या 30 खरीदेंगे तो आपको यह काफी सस्ते में मिलने वाला है। आजकल सभी लोग गाना सुनना पसंद करते हैं। ऐसे में यह उन लोगों के लिए काफी खास तोहफा हो सकता हैं।

नेकबैंड इयरफोन (Neckband Earphones)

Corporate Diwali Gift

नेकबैंड इयरफोन भी एक अच्छा विकल्प है। यह गुम भी नहीं होता है और यह सभी के काम आ सकता है। गिफ्ट ऐसा देना चाहिए जो सभी आसानी से इस्तेमाल कर सकें। इसलिए आप अपने इंप्लाई को हजार रुपये से कम में नेकबैंड इयरफोन दें सकती हैं। बजट में होने के साथ यह काफी अच्छा होता हैं।

इसे जरूर पढ़ें:Diwali 2023: जानें दिवाली के बाद दीए का क्या किया जाता है?

पावर बैंक (Power Bank)

इस दिवाली अपने कर्मचारियों को उपहार में देने के लिए पावर बैंक भी आप खरीद सकती हैं। यह कम बजट में होने के साथ एक अच्छा विकल्प हो सकता है। 1000 रुपये से कम में फिलिप्स-एम्ब्रेन, सिस्का, जेब्रोनिक्स जैसे ब्रांड का पावर बैंक आपको आसानी से मिल जाएगा।(घर की सजावट में इन सामानों की खरीदारी करें)

इसे जरूर पढ़ें:Diwali 2023: दिवाली पर अपने पेरेंट्स को दें ये खास तोहफे

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।


image credit: herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP