(diwali) दिवाली के त्योहार का लोग बहुत बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं इस साल दिवाली दिनांक 12 नवंबर दिन रविवार को मनाई जाएगी। इस त्योहार को पंचपर्व भी कहा जाता है। क्योंकि दिवाली का शुभ पर्व धनतेरस से शुरू होकर इसका समापन भाईदूज के साथ हो जाता है। यह पर्व कार्तिक माह की अमानस्या तिथि को मनाई जाती हैष। इस दिन ऐसा कहा जाता है कि अमावस्या तिथि के दिन मां लक्ष्मी रात्रि में खुद धरती पर पधारती हैं और घर-घर में विचरण करती हैं।
इस दिन घर आंगन में चारों ओर दीप प्रज्जवलित किया जाता है। जिससे घर में सकारात्मकता का संचार होता है, लेकिन क्या आपके कभी सोचा है कि आखिर दिवाली के बाद जलाए गए दिए का क्या किया जाता है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि दिवाली के दीपक का क्या होता है।
दिवाली के बाद जलाए गए दीपक को नदी में प्रवाहित कर देना चाहिए। घर में ज्यादा दीया न रखें। क्योंकि पुराने दीए नकारात्मकता का संचार करते हैं और घर में सुख-शांति पर इसका विशेष असर पड़ता है। इसलिए दिवाली के बाद दीया को नदी में जरूर प्रवाहित कर दें।
दिवाली के बाद जले दीपक में से मात्र 5 दीया घर में रखें और बाकी सभी दीपक को बच्चों में बांट दें। ऐसा करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि का वास होता है और व्यक्ति के जीवन में आ रहे सभी दुख दूर हो सकते हैं। इसलिए इन बातों पर विशेष ध्यान दें।
दिवाली के बाद जले दीपक में काजल बनाएं। ऐसा कहा जाता है कि इससे व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है और उसके जीवन में हमेशा खुशियों बनी रहेंगी और मां लक्ष्मी (मां लक्ष्मी मंत्र) का भी वास होता है।
इसे जरूर पढ़ें - Diwali 2023 Vastu Tips: दिवाली के दिन अपनाएं ये वास्तु टिप्स, घर में नहीं होगी धन की कमी
अक्सर ऐसा होता है, कि कई कारणों से दीपक को नदीं में प्रवाहित नहीं कर पाते हैं। अगर आप भी ऐसा नहीं करद पाते हैं, तो जलाए हुए दीपक को किसी ऐसे जगह रखें,च जहां किसी की नजर न पड़े। इस बात का खास ध्यान रखें। इससे आपको लाभ हो सकता है।
इसे जरूर पढ़ें - Diwali 2023 Locker Ka Upay: दिवाली के दिन घर की तिजोरी पर लटकाएं ये एक चीज, दरिद्रता होगी दूर
दिवाली के बाद जले दीपक को दान करना भी बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा कहते हैं कि इससे व्यक्ति की सभी मनोकामना (मनोकामना मंत्र) पूरी हो सकती है और धन-धान्य में भी वृद्धि हो सकती है। इसलिए दिवाली के बाद दीयों को दान कर दें, लेकिन अगले साल छोटी दिवाली पर जलाने के लिए कुछ दीपक को अपने पास जरूर रखें। क्योंकि छोटी दिवाली में पुराने दीए जलाना ही शुभ माना जाता है।
दिवाली के बाद उन दीयों का ऐसे उपयोग करें और यहां बताई गई बातों पर विशेष ध्यान दें। साथ ही अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।