Bangles Toran: त्योहार के मौके पर घर की साफ-सफाई के साथ ही लोग बड़े ही खास तरीके से इसकी साज-सजावट करते हैं। इसके लिए अक्सर लोग बाजार में मिलने वाले महंगे और आकर्षक डेकोरेट आइटम खरीद कर लाते हैं। दिवाली के शुभ अवसर पर हर कोई चाहता है कि उसका घर सबसे सुंदर लगे। लेकिन घर को सुंदर दिखाने के लिए जरूरी नहीं है कि जेब खाली की जाए। बता दें, आप थोड़ी सी क्रिएटिविटी दिखाकर आप पुरानी चीजों की मदद से तोरण बना सकती हैं।
आप सभी के बैंगल्स बॉक्स में बहुत सारी ऐसी चूड़ियां होगी, जिसे आप अब नहीं पहनती होंगी। बता दें, इन्हें फेंकने के बजाय आप तोरण बना सकती हैं। चलिए जानते हैं तोरण बनाने का तरीका-
तोरण बनाने के लिए जरूरी सामान
- ऊन
- मिरर
- ग्लू
- कढ़ाई वाला धागा
- सुई, धागा
- गोल्डन लेस
- हुक
- सर्कल लेस
इसे भी पढ़ें-Karwa Chauth 2024 Decoration: तोरण बनाकर ऐसे डेकोरेट करें अपना घर, कहां से खरीदा पूछने पर मजबूर हो जाएंगी सहेलियां
घर पर चूड़ी से कैसे बनाएं तोरण
- तोरण बनाने के लिए सबसे पहले पुरानी चूड़ियों को निकालकर अलग कर लें।
- अब नेट के कपड़े को रूमाल की शेप में काट कर चूड़ियों पर लपेट लें।
- इस प्रोसेस को 10-12 चूड़ियों के साथ करें।
- इसके बाद ऊन की मदद से मोटी से चोटी बनाकर तैयार करें।
- अब चूड़ी के ऊपर लगे कपड़े पर मोती और मिरर लगाकर डेकोरेट करें।
- इसके बाद चूड़ी के ऊपरी हिस्से पर हुक लगाकर ऊन वाली चोटी पर फसाएं।
बनाएं झूमर तोरण
चूड़ी की मदद से आप मुख्य द्वार तोरण बनाने के साथ ही झूमर तोरण बनाकर तैयार कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले ऊन को गोल आकार में लपेटते हुए 20-25 छोटी-छोटी बॉल बनाएं। दूसरी तरफ चूड़ी के किनारे पर ऊन से कवर कर गोल्डन लेस की मदद से फूल बनाकर अलग करें। इस प्रकार 8-10 चूड़ी को डेकोरेट करें। अब ऊन से बनी बॉल को ऊन की डोर पर ग्लू की मदद से चिपकार सुखाएं। इस प्रोसेस को पूरा करने के बाद दो चूड़ी लेकर एक को ऊपर और एक को नीचे लगाकर डोरी की मदद से बांधे। इस तरह चार से पांच झूमर तोरण बनाकर तैयार कर नीचे आर्टिफिशियल फूल या घंटी लगाकर इसे पूरा करें।
इसे भी पढ़ें-Sharadiya Navratri 2024 Decoration: नवरात्रि के खास मौके पर घर के दरवाजे के लिए ऐसे बनाएं तोरण
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit-freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों