Tue Mar 24, 2026 | Updated 05:26 AM IST HZ Awards 2026
furniture clean

दिवाली से पहले फर्नीचर की खोई चमक लौटाएं, इन आसान तरीकों से बनाएं नया जैसा चमकदार

यदि आपका फर्नीचर पुराना है और वह एकदम ही गंदा लग रहा है तो कुछ घरेलू उपाय के माध्यम से आप इसे नया जैसा बना सकती हैं। इसमें जानते हैं, इन उपायों के बारे में...
Editorial
Updated:- 2025-10-15, 22:53 IST

दिवाली का त्यौहार आने ही वाला है। ऐसे में लोगों के घर में जोरों शोरों से सफाई का काम शुरू हो गया है। वहीं, यदि आप भी फर्नीचर की सफाई कर रही हैं, लेकिन पुरानी चमक लौटकर नहीं आ रही है तो कुछ घरेलू उपाय के माध्यम से आप पुराने फर्नीचर को दम नहीं ऐसा बना सकती है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप पुराने फर्नीचर को नए जैसा कैसे बनाएं। पढ़ते हैं आगे...

तेल और सिरका

बता दें कि तेल और सिरका दोनों ही फर्नीचर के निशानों को दूर करने में बहुत उपयोगी है। यह प्राकृतिक चमक भी बनाए रखता है। ऐसे में आप तेल के रूप में जैतून के तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं।

2 (56)

आप दोनों को बराबर मात्रा में मिला लें और एक स्प्रे बोतल में भर लें। अब आप अपने फर्नीचर पर छिड़क कर साथ में एक मुलायम और साफ कपड़ा भी ले लें। अब धीरे-धीरे रगड़ें और गंदगी को हटाएं। ऐसा करने से चमक दूर होगी।

चाय का पानी

ये पानी लकड़ी की चमक को बनाए रखने में बेहद उपयोगी है। ऐसे में आप दो ब्लैक टी बैग को लेकर 10 मिनट तक पानी में भिगोएं। फिर अब उसे पूरी तरह ठंडा होने दें। अब एक मुलायम कपड़े को उसे मिश्रण में भिगोकर अच्छे से नहीं छोड़ लें और फर्नीचर के निशान को अच्छे से पोछें। ऐसा करने से लकड़ी चमकदार बन सकती है।

टूथपेस्ट का इस्तेमाल

इससे भी पानी के दागों को हटाया जा सकता है। ऐसे में आप प्रभावित स्थान पर नॉन जेल टूथपेस्ट लगे और फिर मुलायम कपड़े से या माइक्रोफाइबर कपड़े से हल्के-हल्के हाथों से रगड़ें। कपड़े से पहुंचकर तुरंत सूखे कपड़े से सूख लें। ऐसा करने से फायदा होगा।

इसे भी पढ़ें - क्या रिटायरमेंट से पहले उठा सकती हैं EPFO पेंशन का लाभ? जानें क्या कहता है नियम

वैसलीन का इस्तेमाल

इससे भी लकड़ी के निशान और हल्के-हल्के दरारों के कालेपन को दूर किया जा सकता है। ऐसे में आप सूखी जगह पर वैसलीन की परत लगाएं। फिर रात भर उसे ऐसे ही छोड़ दें।

furniture clean (2)

अगले दिन साफ या सूखे कपड़े से उसे साफ कर लें। ऐसा करने से सफाई हो सकती है।

इसे भी पढ़ें - सरकारी नौकरी में रिटायरमेंट की सही उम्र क्या है? जानें विभिन्न पदों पर नौकरी पाने की अधिकतम आयु सीमा

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।