सनातन धर्म में दिवाली की पूजा का विशेष महत्व है। पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक माह की अमावस्या तिथि को दिवाली मनाई जाती है। इस दिन माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना विशेष रूप से की जाती है। ऐसी मान्यता है कि दिवाली के दिन पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति के सौभाग्य में वृद्धि होती है और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद भी मिलता है। आपको बता दें, दिवाली के दिन गन्ने की पूजा का भी विधान है। अब ऐसे में दिवाली के दिन गन्ने की पूजा का महत्व क्या है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
दिवाली के दिन क्यों की जाती है गन्ने की पूजा
गन्ना समृद्धि और धन का प्रतीक माना जाता है। माना जाता है कि लक्ष्मी जी को गन्ना बहुत प्रिय है और वे जहां गन्ना होता है, वहां निवास करती हैं। इसलिए, दिवाली के दिन गन्ने की पूजा करके लोग अपने घर में लक्ष्मी जी को आमंत्रित करते हैं और धन-धान्य की प्राप्ति की कामना करते हैं। गन्ना को शुभता का प्रतीक माना जाता है। इसे घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और घर में सुख-शांति बनी रहती है।
पूजा में करते हैं दो गन्ने का प्रयोग
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दीपावली पर मां लक्ष्मी की पूजा में दो गन्ने का प्रयोग किया जाता है। जो बेहद शुभ माना जाता है। मां लक्ष्मी का गन्ने के रस से अभिषेक किया जाता है। वहीं दिवाली के दिव रात्रि में माता लक्ष्मी को गन्ने का भोग भी लगाया जाता है और इसे परिवार के सबसे छोटे सदस्य को दिया जाता है।
इसे जरूर पढ़ें - Diwali 2024: दिवाली आने से पहले घर से निकालें ये चीजें, दुख और दरिद्रता से मिलेगा छुटकारा
ऐसा कहा जाता है कि महालक्ष्मी के एक स्वरूप गजलक्ष्मी भी हैं और हाथी को गन्ना बेहद प्रिय है। इसलिए दिवाली के दिन गन्ने की पूजा की जाती है और और उसे परिवार के सभी सदस्यों में भी बांटा जाता है। दिवाली के दिन गन्ने सौभाग्य का प्रतीक भी माने जाते हैं। इसलिए जिस भी व्यक्तिके घर में दिवाली के दिन गन्ने का पूजा किया जाता है। उस घर में हमेशा मां लक्ष्मी का वास होता है और धन-धान्य में भी वृद्धि के साथ-साथ संपन्नता में भी वृद्धि होती है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों