हाथों से जर्म्स का सफाया करने के अलावा भी कई तरह से कर सकती हैं हैंड सैनिटाइज़र का इस्तेमाल

क्या आप जानती हैं हैण्ड सैनिटाइज़र का इस्तेमाल हाथों से जर्म्स का सफाया करने के अलावा भी कई जगहों पर किया जा सकता है। आइए जानें इसके इस्तेमाल के तरीके।  

sanitizer hacks Main

कोरोना काल में सबसे ज्यादा जरूरी चीज़ों में से एक है हैण्ड सैनिटाइज़र का इस्तेमाल। हैण्ड सैनिटाइज़र हाथों के जर्म्स को पूरी तरह से हटाने में मदद करता है जो कि कोरोना वायरस से बचाव का तरीका है। हैण्ड सैनिटाइज़र कोरोना वायरस के आने से पहले भी एक आवश्यक सामग्री था लेकिन अब ये एक जरूरत बन चुका है और इसका इस्तेमाल लाइफस्टाइल का एक अहम् हिस्सा। जब किसी जगह पर पानी उपलब्ध नहीं होता है तब यह जर्म्स का सफाया करने का सबसे कारगर तरीका है सैनिटाइज़र का इस्तेमाल।

लेकिन क्या आप जानती हैं हैण्ड सैनिटाइज़र का इस्तेमाल जर्म्स से छुटकारा दिलाने के अलावा भी कई जगहों पर किया जाता है। आइए जानें घर के और किन कामों में सैनिटाइज़र का इस्तेमाल किया जा सकता है।

मेकअप ब्रश को सैनिटाइज़ करें

makeup brush cleaning

मेकअप ब्रश का इस्तेमाल लड़कियां अक्सर करती हैं और इन्हें साफ़ किये बिना ही रख देती हैं। जिससे उन ब्रशेज़ में जर्म्स होने लगते हैं जिसका दुष्प्रभाव त्वचा पर पड़ता है और गंदे मेकअप ब्रश के इस्तेमाल से स्किन एलर्जी तक होने लगती है। बार-बार साबुन या पानी से ये ब्रश धोने से जल्दी खराब हो सकते हैं। इसलिए इनके इस्तेमाल के बाद इन्हें सैनिटाइज़र से साफ़ करें जिससे ये जर्म फ्री हो जाएंगे।

इसे जरूर पढ़ें:बच्चों के स्टफ टॉयज को क्लीन करने के लिए अपनाएं यह आसान टिप्स

मोबाइल फ़ोन की स्क्रीन साफ़ करें

mobile phone screen

आपके मोबाइल फ़ोन और लैपटॉप के कीबोर्ड में सबसे ज्यादा जर्म्स छिपे होने की संभावना होती है। इसलिए कोरोना काल में यदि आप कहीं बाहर से आती हैं तो हाथों के साथ मोबाइल को भी सैनिटाइज़करना जरूरी है।आप सैनिटाइज़र के इस्तेमाल से मोबाइल स्क्रीन को साफ़ कर सकती हैं। इसके लिए किसी कॉटन में थोड़ा सा हैण्ड सैनिटाइज़र लें और मोबाइल स्क्रीन और मोबाइल के बैक साइड पर लगाते हुए इसे अच्छी तरह साफ़ करें। इससे स्क्रीन चमक जाएगी और मोबाइल भी कीटाणुरहित हो जाएगा।

कपड़ों से लिपस्टिक मार्क हटाने में

remove lipstic mark

लड़कियां अक्सर डार्क लिपस्टिक का इस्तेमाल करती हैं और कई बार लिपस्टिक का निशान कपड़ों में भी लग जाता है। लिपस्टिक के निशान को कपड़े से हटाने के लिए कपडे में थोड़ा हैण्ड सैनिटाइज़र लगाएं और रगड़ते हुए साफ़ करें। बहुत जल्द ही लिपस्टिक का निशान हल्का होकर हट जाएगा।

बर्तनों के स्टीकर हटाने में

अक्सर नए बर्तनों से स्टीकर हटाना थोड़ा मुश्किल काम होता है। किसी भी नए बर्तन से स्टीकर हटाने के लिए आप हैंड सैनिटाइज़र का इस्तेमाल कर सकती हैं। स्टीकर वाली जगह पर थोड़ा सैनिटाइज़र लगाएं और स्टीकर को रगड़ते हुए हटाएं। बर्तनों ही नहीं बल्कि नए फर्नीचर, बोतल और दरवाज़ों से भी स्टीकर हटाने के लिए सैनिटाइज़र का इस्तेमाल किया जा सकता है।

शीशे साफ़ करें

clean glass door

सैनिटाइज़र के इस्तेमाल से खिड़की और दरवाज़ों के शीशे साफ़ किये जा सकते हैं। इसके लिए आप शीशों में थोड़ा सैनिटाइज़र स्प्रे करें और किसी कपड़े की मदद से शीशे को रगड़ते हुए साफ़ करें।

इसे जरूर पढ़ें:सिर्फ बालों की खूबसूरती नहीं बढ़ाती बियर, जानें इससे जुड़ी ट्रिक्स

परमानेंट मार्कर का निशान हटाए

remove permanent marker

व्हाइटबोर्ड से या किसी भी सतह से परमानेंट मार्कर के निशान को हटाना एक मुश्किल काम है। सैनिटाइज़र के इस्तेमाल से आप झट से मार्कर के निशान को साफ़ कर सकती हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए एक कपड़े में हैण्ड सैनिटाइज़र डिप करें और मार्कर का निशान साफ़ करें।

चश्मे के क्लीनर की तरह

spects cleaner sanitizer

हैण्ड सनीटाइज़र के इस्तेमाल से चश्मे के लेंस को साफ़ किया जा सकता है। ये एक अच्छे लेंस क्लीनर की तरह काम करता है। चश्मा (चश्मे से जुड़े हैक्स) साफ़ करने के लिए चश्मे में थोड़ा सैनिटाइज़र लगाएं और किसी टिश्यू या सॉफ्ट कपड़े से इसे साफ़ करें।

इन सभी हैक्स से आप सैनिटाइज़र का इस्तेमाल हाथों को साफ़ करने के अलावा भी कई जगहों पर कर सकती हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Recommended Video

Image Credit: freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP