herzindagi
shri krishna aur radha

गोलोक और वैकुण्ठ धाम में है बहुत अंतर, जानें कौन हैं इनके स्वामी  

गोलोक और वैकुण्ठ दोनों ही भगवान के धाम हैं लेकिन आज हम आपको इन दोनों धामों के बीच का अंतर बताने जा रहे हैं।  
Editorial
Updated:- 2023-01-02, 11:32 IST

Bhagwan ke Dham: भगवान के अनेकों धाम हैं जिनका वर्णन हिन्दू धर्म ग्रंथों में भी मिलता है। इन्हीं में से दो धाम हैं गोलोक और वैकुण्ठ। हमारे ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर आज हम आपको गोलोक धाम और वैकुण्ठ धाम के बीच का अंतर बताने जा रहे हैं। साथ ही, इन धामों से जुड़ी दिलचस्प बातें भी बताएंगे।

गोलोक धाम

golok dham

  • ग्रंथों में गोलोक धाम का वर्णन कमल (कमल के उपाय) की पंखुड़ियों के समान बताया गया है। गोलोक सभी लोकों का आधार है। गोलोक के दक्षिण भाग में शिव लोक स्थापित है तो उत्तर भाग में विष्णु लोक।
  • ब्रह्म संहिता के अनुसार, गोलोक का अर्थ है गायों का लोक। गोलोक के स्वामी श्री कृष्ण हैं और इस लोक में वह अपनी आराध्य शक्ति श्री राधा रानी के साथ विराजमान हैं।
  • गोलोक में श्री राधाकृष्ण अपने अलौकिक रूप में विराजते हैं। यहां का वातावरण बेहद शांत और सुंदर है। गोलोक में श्री राधा रानी और कृष्ण के अलावा, गोपियां और गोप भी निवास करते हैं।

इसे जरूर पढ़ें:क्या होते हैं पंचगव्य जिसके बिना विफल माना जाता है पूजा-पाठ और हवन

वैकुण्ठ धाम

vaikunth dham

  • ग्रंथों में वैकुण्ठ धाम की उपस्थिति तरीन स्थानों पर बताई गई है। एक पृथ्वी, दूसरी स्वर्ग और तीसरी समुद्र में। वैकुण्ठ धाम को वैकुण्ठ सागर भी कहा जाता है। इस लोक में चारों ओर एक अलग ऊर्जा का संचार निरंतर होता ही रहता है।
  • वैकुण्ठ का शाब्दिक अर्थ होता है- जहां कुंठा न हो। यानी कि वैकुण्ठ धाम में निष्क्रियता, अकर्मण्यता, निराशा, हताशा, आलस्य और दरिद्रता का कोई स्थान नहीं है। वैकुण्ठ पहुंचने के लिए सात दिव्य द्वारों को पार करना पड़ता है।
  • वैकुण्ठ धाम में श्री हरि विष्णु (भगवान विष्णु को क्यों कहा जाता है नारायण) का वास है। इस लोक में भगवान विष्णु मां लक्ष्मी के साथ विराजते हैं। वैकुण्ठ समुद्र की जिस गहराई में बसा है उस भाग को क्षीर सागर के नाम से जाना जाता है।

इसे जरूर पढ़ें: नव ग्रहों के इस आरती से दूर हो सकता है हर दोष

गोलोक धाम और वैकुण्ठ धाम

golok aur vaikunth

  • जहां एक ओर गोलों श्री कृष्ण का धाम है तो वहीं वैकुण्ठ श्री हरि विष्णु का।
  • जहां एक ओर श्री कृष्ण राधा रानी के साथ गोलोक में रहते हैं।
  • तो वहीं, भगवान विष्णु मां लक्ष्मी के साथ वैकुण्ठ में विराजते हैं।
  • गोलोक प्रभामंडल और आकाश मंडल से भी ऊंची जगह स्थापित है।
  • वैकुण्ठ धाम समुद्र के तल में यानी कि गहराई में स्थापित है।

तो ये था गोलोक और वैकुण्ठ धाम के बीच का अंतर। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Image Credit: Pinterest

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।