देव और भगवान में क्या अंतर होता है?

देवी-देवता भगवान के अंतर्गत आते हैं। अब आप सोचेंगे कि देवी-देवता कहें या भगवान बात तो एक ही है। तो बता दें कि देवी-देवता और भगवान में बहुत अंतर होता है। 
who are bhagwan

हम सभी किसी न किसी देवी-देवता की पूजा करते हैं। हर देवी-देवता के आधीन कोई न कोई शक्ति होती है, लेकिन क्या आपको पता है की देवी-देवता किसके आधीन होते हैं। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया की देवी-देवता भगवान के अंतर्गत आते हैं। अब आप सोचेंगे कि देवी-देवता कहें या भगवान बात तो एक ही है। तो बता दें कि देवी-देवता और भगवान में बहुत अंतर होता है। आइये जानते हैं इस अंतर के बारे में विस्तार से।

कौन होते हैं भगवान एवं देवी-देवता?

भगवान शब्द में पंच तत्व वायु, पृथ्वी, आकाश, जल और अग्नि आदि समाहित हैं। यानी की स्वयं भगवान में यह पांच तत्व मौजूद हैं जिनसे सृष्टि और सृष्टि के हर एक व्यक्ति का निर्माण होता है। इसी कारण से हर योनी के जीव को भगवान का अंश माना जाता है।

kaun hote hain dev

भगवान प्रत्येक स्थान में वास करते हैं। वहीं, उनके निजी स्थान की बात करें तो सृष्टि के मूलभूत भागों में भगवान ने अपना धाम बनाया हुआ। उदाहरण के तौर पर, भगवान शिव एवं माता पार्वती ने पृथ्वी यानी कि भूमि 'कैलाश' को अपने धाम के रूप में स्थापित किया।

यह भी पढ़ें:कब देवी-देवताओं की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा नहीं होती है?

वहीं, भगवान विष्णु जल में यानी कि क्षीर सागर में माता लक्ष्मी के साथ निवास करते हैं। श्री कृष्ण और राधा रानी ने ब्रह्मांड यानी कि आकाश में अपने धाम 'गोलोक' का निर्माण किया है। इसी प्रकार हनुमान जी ने वायु और अग्नि में अपनी उपस्थिति स्थापित की है।

भगवान यानी की वो परब्रह्म जिनके आधीन सभी देवी-देवता आते हैं। भगवान के अंतर्गत ही वह शक्ति होती है कि वे अपने विभिन्न अवतारों में पृथ्वी पर जन्म लेते हैं। भगवान के आधीन पंच महाभूत, देवी-देवता, यक्ष-यक्षिणी, गंधर्व आदि सभी आते हैं।

भगवान में श्री राम, श्री कृष्ण, महादेव, विष्णु जी, हनुमान जी, गणेश जी एवं इनके अवतार आते हैं। भगवान मृत्यु और जीवन से परे होते हैं। किसी भी प्रकार के विकारों में भी भगवान नहीं पड़ते हैं। माया भी भगवान के आधीन मानी जाती है।

kaun hote hain bhagwan

वहीं, देवी-देवता भगवान का अंश होते हैं। यह ग्रह रूप में भी सौर मंडल में विराजमान रहते हैं। देवी-देवताओं का मूल निवास स्वर्ग माना गया है और उनका अर्ध वास दिशाओं मिजं होता है। जैसे कि सूर्य देव की पूर्व दिशा, यमराज की दक्षिण दिशा है।

वहीं, शनिदेव की पश्चिम दिशा है और कुबेर देव की उत्तर दिशा है। देवी-देवता पंच तत्वों से नहीं बने होते हैं बल्कि उनका जन्म भगवान के शरीर के किसी न किसी अंग से हुआ है। शास्त्रों में देवी-देवता को एक पद माना गया है।

उदाहरण के तौर पर इंद्र किसी देव का नाम नहीं है बल्कि यह एक पद है जिस पर बैठने वाले देव को इन्द्रदेव कहा जाता है। इंद्र एक मात्र ऐसा पद है जिस पर नियुक्त देवता हर चार युग के अंत के बाद नए युग के आरंभ से पहले बदले जाते हैं।

देवी-देवता अलग-अलग पंच तत्वों का प्रतिनिधित्व करते हैं लेकिन किसी भी देवता में सभी पंच तत्व एक साथ समाहित नहीं है, इसी कारण से देवी-देवता विकारों के आधीन भी हो जाते हैं और उनमें अहंकार का बीजारोपण होता है।

यह भी पढ़ें:किन देवी-देवताओं को बेलपत्र बिलकुल नहीं चढ़ाना चाहिए?

भगवान को किसी बी प्रकार के बल की आवश्यकता नहीं है, लेकिन देवी-देवताओं को बल मनुष्य द्वारा किये गए हवन-अनुष्ठान एवं पूजा-पाठ आदि से ही मिलता है। कई पौराणिक कथाओं में यह वर्णित है की असुर देवताओं को कमजोर करने के लिए पूजा-पाठ पर रोक लगाते थे।

kya bhagwan or dev alag alag hain

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP