Who Built The Afzal Khan Tomb: औरंगजेब के मकबरे के विवाद के बाद अब अफजल खान को लेकर विवाद शुरू हो चुका है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सरकार्यवाह सुरेश भैयाजी जोशी ने हाल ही में अपने एक भाषण में कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज एक ऐसी शख्सियत थे, जिन्होंने उन्हें ही मारने आए बीजापुर के सेनापति अफजल खान का मकबरा बनवाया। अब सोशल मीडिया पर सवालों की बाढ़ आ चुकी है। हर किसी के मन में यही सवाल है कि क्या सचमुच अफजल खान का मकबरा छत्रपति शिवाजी महाराज ने ही बनवाया था। आइए जानें, क्या छत्रपति शिवाजी महाराज ने खुद बनवाया था अफजल खान का मकबरा? इसे लेकर इतिहासकारों का क्या कहना है?
शिवाजी महाराज को पकड़ने आया था अफजल खान
मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज ने 17वीं शताब्दी में मुगल साम्राज्य के विस्तारवादी नीतियों के खिलाफ खूब संघर्ष किया। शिवाजी एक बड़ी ताकत बनकर उभरे। बीजापुर के सुल्तान आदिल शाह ने शिवाजी की बढ़ती शक्तियों को देखते हुए अपने सेनापति अफजल खान को उन्हें पकड़ने और मारने का आदेश दिया। अफजल खान एक क्रूर सेनानायक था, जो हिंदू विरोधी माना जाता था। इतिहास के मुताबिक, उसने कई हिंदू मंदिरों को नष्ट किया। साथ ही उसने हिंदू जनता पर भी अत्याचार किए। उसने शिवाजी को प्रतापगढ़ के किले के पास मिलने बुलाया और उन्हें युद्ध की भी चुनौती दी।
धोखे से शिवाजी को मारना चाहता था अफजल
1659 में अफजल खान ने शिवाजी को बातचीत के लिए निमंत्रण दिया था। 10 नवंबर 1659 को प्रतापगढ़ किले के निकट दोनों मिले। शिवाजी अफजल की चालाकी जानते थे, इसलिए उन्होंने अपने साथ बाघनख और कटार छुपा लिया था। साथ ही उन्होंने अंदर कवच पहना था। अफजल ने उन्हें गले लगाने के बहाने उन्हें छुरा घोंपने की कोशिश की। तभी शिवाजी ने अपने बाघनख से उसका पेट फाड़ दिया था। सरदार जीवा महाला ने अफजल का सिर काट दिया।
कहां है अफजल खान का मकबरा
बीजापुर के प्रतापगढ़ किले के नीचे ही आज भी अफजल खान का स्तंभ मकबरा मौजूद है। यह फारसी शिलालेखों से सजा है। शिलालेखों पर इसकी मृत्यु को लेकर जिक्र किया गया है। जिसमें उसे एक शहीद के तौर पर दिखाया गया है।
अफजल खान के मकबरे का निर्माण किसने करवाया?
कुछ इतिहासकार मानते हैं कि सुल्तान आदिल शाह ने अफजल खान का मकबरा बनवाया है। द वीक की 18 अगस्त 2016 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 'अफजल खान के बेटे ने शिवाजी से शिफारिश की थी कि उसके पिता को उसी जगह दफनाया जाए, जहां उसका सिर काटा गया था। इसके बाद शिवाजी ने उसे सैन्य सम्मान के साथ दफनाने और उसका मकबरा बनवाने का आदेश दिया था।' मराठा इतिहास के विद्वान और शोधकर्ता जदुनाथ सरकार, ग.ह. खरे, शिवाजी सावंत के मुताबिक, 'अफजल खान का मकबरा उसकी सेना या बीजापुर के सुल्तान आदिल शाह के आदेश पर बनाया गया था। यदि इसे शिवाजी ने बनवाया होता, तो उस पर मराठी/संस्कृत लिखी होती ना की फारसी में उसकी शहादत के बारे में लिखा जाता।'
यह भी देखें- लंदन से भारत आएगा शिवाजी का हथियार 'बाघ नख', कभी इससे ही अफजल खान को उतारा था मौत के घाट
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit:Meta AI
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों